Home BUSINESS NEWS HINDI लगातार दूसरे दिन दौड़ा यह शेयर, अभी 80% से ज्यादा उछलेगा भाव!

लगातार दूसरे दिन दौड़ा यह शेयर, अभी 80% से ज्यादा उछलेगा भाव!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Aequs share price: एयरोस्पेस कंपनी Aequs लिमिटेड के शेयर बुधवार को भी डिमांड में रहे। इंट्रा-डे के दौरान शेयर में 12% की तेजी आई और भाव 271 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि लगातार दो कारोबारी दिन में कुल बढ़त 17% से ज्यादा हो गई। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों पर ‘बुलिश’ रेटिंग दी है और मौजूदा स्तरों से 83% तक की बढ़त की संभावना जताई है।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज IIFL कैपिटल ने Aequs के शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग और 320 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा ने Aequs के शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट प्राइस 444 रुपये तय किया है। यह शेयर की पिछली क्लोजिंग कीमत से लगभग 83% अधिक है।

ब्रोकरेज IIFL कैपिटल ने बताया कि Aequs भारत की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्रिसिजन मैन्युफैक्चरर है जो एयरोस्पेस कंपोनेंट्स बनाती है। IIFL Capital के मुताबिक शॉर्ट-टर्म में वैल्यूएशन ज्यादा लग सकते हैं लेकिन Aequs की अलग पहचान, मजबूत कॉम्पिटिटिव एडवांटेज और लंबे समय तक ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए ये सही लगते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि इस बिजनेस में एंट्री करना मुश्किल है क्योंकि इसके लिए भारी कैपिटल इन्वेस्टमेंट, कई सालों तक चलने वाले कस्टमर क्वालिफिकेशन प्रोसेस, प्रोसेस इंजीनियरिंग में गहरी विशेषज्ञता और सख्त क्वालिटी और सर्टिफिकेशन नियमों की जरूरत होती है।

आपको बता दें कि Aequs मुख्य रूप से एयरोस्पेस सेक्टर में काम करती है लेकिन पिछले दशक में इसने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और कुकवेयर जैसे कंज्यूमर बिजनेस में भी विस्तार किया है। एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा के अनुसार, कंपनी का 889 मिलियन डॉलर का ऑर्डर बुक FY26–29 के दौरान 42% रेवेन्यू CAGR और 84% एबिटा CAGR को सपोर्ट करता है।

हाल ही में आया था आईपीओ

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में Aequs का आईपीओ आया था। यह NSE पर 140 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ था, जो उनके 124 रुपये के IPO प्राइस से लगभग 13% अधिक है। इस IPO में 670 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 251.81 करोड़ रुपये की बिक्री के लिए पेशकश (OFS) शामिल थी। इसे QIB कैटेगरी में 122.93 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर कैटेगरी में 83.61 गुना और रिटेल सेगमेंट में 81.03 गुना सब्सक्राइब किया गया। लिस्टिंग के बाद इस साल मार्च में शेयर 19% से ज्यादा गिरकर 113.30 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए थे। तब से, लगभग चार महीनों में स्टॉक में करीब 139% की तेजी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN