Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- 5 रुपये से कम कीमत वाला यह पेनी स्टॉक पिछले 7 कारोबारी दिनों से बढ़त में है और इस दौरान करीब 30% चढ़ चुका है
- आज मंगलवार को भी शेयर तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 2.02 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था
Penny stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एम्पावर इंडिया (Empower India) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 5 रुपये से कम कीमत वाला यह पेनी स्टॉक पिछले 7 कारोबारी दिनों से लगातार बढ़त में है और इस दौरान करीब 30% चढ़ चुका है। आज मंगलवार को भी शेयर तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 2.02 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। शेयरों में तेजी के पीछे AI और रोबोटिक्स में कारोबार बढ़ाने की योजना की खबर के बाद आई है।
AI और रोबोटिक्स में कारोबार बढ़ाएगी कंपनी
बता दें कि एम्पावर इंडिया के शेयर में तेजी की एक वजह कंपनी की नई कारोबारी योजना है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सिस्टम इंटीग्रेशन के सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा दूसरी AI, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन कंपनियों के साथ मिलकर काम करने का है। इसके जरिए वह कारोबार करने वाली कंपनियों को नई तकनीक अपनाने और अपने मौजूदा सिस्टम में उसे जोड़ने में मदद करेगी। कंपनी का फोकस खुद रोबोट बनाने या अपनी AI तकनीक विकसित करने के बजाय, इन तकनीकों को कारोबार में इस्तेमाल करने और उन्हें मौजूदा सिस्टम से जोड़ने पर रहेगा।
दूसरी कारोबारी योजनाओं पर भी नजर
कंपनी ने इससे पहले डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को टिकाऊ बनाने से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी थी। सितंबर 2026 में कंपनी ने मार्क एबी (Mark AB) के साथ एक गैर-बाध्यकारी टर्म शीट पर भी साइन किए थे। हालांकि, इन योजनाओं से कंपनी की कमाई पर कितना असर पड़ेगा, यह आगे के कारोबारी नतीजों और मिलने वाले नए ऑर्डर से साफ होगा।
दूसरी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों की नजर
एम्पावर इंडिया के निवेशकों की नजर अब वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 के नतीजों पर रहेगी। ऐसे में कंपनी की नई योजनाओं का कारोबार पर कितना असर पड़ रहा है और उसे कितने नए ऑर्डर मिल रहे हैं… यह देखना दिलचस्प रहेगा।
जून तिमाही का नतीजे
कंपनी के अप्रैल से जून 2026 की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक, उसका नेट मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 26.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 37.38 करोड़ रुपये हो गया था। यानी इसमें सालाना आधार पर 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, कंपनी का मुनाफा 17 लाख रुपये से बढ़कर 1.49 करोड़ रुपये हो गई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




