Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लता मंगेशकर के इस गाने की हुई थी चोरी, अमेरिकी सिंगर को...

लता मंगेशकर के इस गाने की हुई थी चोरी, अमेरिकी सिंगर को देना पड़ा था 4000 करोड़ का हर्जाना

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/Lata_Mangeshkar_song_1789129557287_99c8089c-d0ef-4d44-ae50-a408c478ca44_1789129569774_4923f8e1-53f3-4f03-a900-bd43e6d766e6_9fd684c2-6a51-4357-b7ec-17a30d34f877_b60f766f-c3c8-4573-9f59-a7f162e1229c.jpg

क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का एक आईकॉनिक सॉन्ग अमेरिकी रैपर को इतना पसंद आया कि उसने इसको कॉपी कर गाना बना दिया और बिना इजाजत।

हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। उनके गानों को आज भी काफी पसंद किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके गाने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके गानों को चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का एक आईकॉनिक सॉन्ग अमेरिकी रैपर को इतना पसंद आया कि उसने इसको कॉपी कर गाना बना दिया और वो गाना अमेरिका के बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 में शामिल हो गया। लेकिन शॉकिंग बात ये रही कि इस गाने को बनाने के लिए उसने परमीशन नहीं ली, जिसके बाद उसे 4000 करोड़ का हर्जाना देना पड़ा। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना और वो सिंगर?

कौन साथ वो गाना?

पहले जानते हैं कौन सा था लता मंगेशकर का वो गाना? दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1981 की फिल्म ज्योति के सुपरहिट गाने “थोड़ा रेशम लगता है” (Thoda Resham Lagta Hai) की। इस गाने को लता जी ने अपनी आवाज दी थी इसका संगीत दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था। वहीं, ये गाना अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था। ये गाना न सिर्फ उस दौर में बल्कि आज भी काफी पसंद किया जाता है।

ये था अमेरिकी रैपर जिसने गाने को किया था कॉपी

ये अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर थे DJ Quik थे, जिन्होंने लता मंगेशकर के आईकॉनिक सॉन्ग “थोड़ा रेशम लगता है” के म्यूजिक और बीट्स को बिना परमीशन के इस्तेमाल किया। DJ Quik ने अमेरिकी सिंगर Truth Hurts के लिए एक गाना बनाया जिसका नाम था “Addictive”। ये गाना अमेरिका के बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 9 पर आ गया था। ये अमेरिका में सुपरहिट रहा।

गाना चोरी पर देना पड़ा 4000 करोड़ का हर्जाना

बता दें कि जब भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामा (Saregama) को इसका पता चला, तो उन्होंने अमेरिकी म्यूजिक लेबल (Aftermath, Interscope और Universal Music Group) के खिलाफ 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम कॉपीराइट मुकदमा ठोक दिया। कोई ने भी सेल्स रेव्यू के साथ ही इसके आगे की सभी सेल्स पर रोक लगा दी थी।

तीसरी बार इंडिया में रीक्रिएट हुआ गाना

आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि इसके बाद इंडिया में फिर से इसी गाने को रीक्रिएट किया गया। इस अमेरिकी गाने के बाद भारत में संगीतकार हैरी आनंद ने इसी विदेशी धुन और स्टाइल से प्रेरित होकर ‘कलियों का चमन’ रीक्रिएट किया, जो भारत में बेहद सुपरहिट साबित हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN