Home मनोरंजन समाचार लापता लेडीज के एक्टर के साथ डायरेक्टर की पत्नी ने की मारपीट,...

लापता लेडीज के एक्टर के साथ डायरेक्टर की पत्नी ने की मारपीट, नहीं दिए काम के पैसे, होटल से निकाला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjj_1782630946927_1782630951478_e6ae170c-8545-43fa-8f10-58756c087b33.jpg

आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज में नजर आए एक्टर सतेंद्र सोनी के साथ डायरेक्टर और पत्नी ने की मारपीट। होटल से निकाला और काम के नहीं दिए पैसे। एक्टर ने रोते हुए बताया पूरा वाकया। एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिया नया अपडेट।

फिल्म लापता लेडीज में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर पर उन्हें मारने की धमकी देने और काम का पैसा नहीं देने की बात कही है। एक्टर ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें होटल से निकाल दिया गया। ये घटना मध्यप्रदेश में हुई है। सतेंद्र अब सुरक्षित मुंबई आ चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।

एक्टर सतेंद्र सोनी के साथ डायरेक्टर ने की मारपीट

सतेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। एक्टर ने कहा, ‘मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और एक एक्टर हूं। मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं। उन्होंने मुझे 50 हजार रुपए साइनिंग अमाउंट दी थे। और कहा था कि शूट के बाद बाकी पैसा दिया जाएगा। हमने 8 दिन की शूटिंग पूरी कर दी आयर जब मैंने उनसे पैसों की बात की तो उन्होंने मुझे पैकअप करने को कह दिया। उन्होंने कहा ‘दिखना नहीं चाहिए होटल में’। हमें मारने की धमकी दे रहे हैं।’

डायरेक्टर की पत्नी ने भी घसीटा

इस वीडियो के कमेंट में एक्टर ने जानकारी देते हुए लिखा ‘हम तीनों पैदल पैदल जा रहे थे तो इन्होंने हमारा पीछा कार से किया उसकी पत्नी प्रगति चौहान और डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह मुझे देखते ही बीच रोड पर ही मारने लगे, मुझे बचाने के लिए जब श्रीधर भैया आगे आए तो डायरेक्टर उन्हें भी मारने लगा और मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी प्रगति चौहान मुझे घसीटते हुए कार के बैक सीट पर फेंक दिया और मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की जैसे कि किडनेपिंग होती हैं, श्रीधर भैया को भी गाड़ी में डाला उनकी शर्ट तक फट गई थी, गाड़ी में बैठाकर दोनों हमें मां बहन की गालियां देते हुए धमकाने लगे कि ये हमारा इलाका हैं और जबरदस्ती बंधक बनाकर हमें होटल ले गए, मेरा आप सभी को सतर्क करना चाहता हूं कि ये दोनों पति पत्नी फ्रॉड लोग हैं इनके साथ कभी काम ना करें।’ सतेंद्र ने एक नए वीडियो के साथ जानकारी दी कि कुछ लोगों की मदद से वो सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं।

सतेंद्र सोनी ने फिल्मों और वेब सीरीज में किया काम

बता दें, सतेंद्र सोनी को आपने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज में देखा होगा। इसके अलावा एक्टर ने आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की रात अकेली है और मिर्जापुर वेब सीरीज में नजर आए थे। अब सतेंद्र मिर्जापुर फिल्म में भी दिखने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN