Home LIFESTYLE NEWS HINDI लो या हाई ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित होता है?...

लो या हाई ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित होता है? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्लड प्रेशर की समस्या होना आजकल आम बात है और कई लोग लो या हाई बीपी से परेशान हैं। दोनों की स्थिति में समझ में नहीं आता है कि आखिर नमक कितनी मात्रा में लें। चलिए हम आपको नमक की सही मात्रा और बीपी के बारे में बताते हैं।

हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल आम हो चुकी है, हर दूसरे व्यक्ति को लो या हाई BP की दिक्कत रहती है। हाई बीपी वाले नमक कम खाते हैं और लो वाले थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्या आप सही मात्रा में नमक खा रहे हैं। कई बार मन में सवाल आता है कि आखिर नमक की सही मात्रा क्या है और ये कितना सेहत के लिए सुरक्षित है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो हम आपके लिए सही जवाब लेकर आए हैं। इसे बारे में एमबीबीएस और एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने सही जानकारी दी है।

हाई और लो बीपी में क्या अंतर है?

नमक की सही मात्रा जानने से पहले समझ लीजिए कि आखिर हाई और लो बीपी में क्या अंतर होता है। जब हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर (120/80 mmHg) से ज्यादा हो जाता है और लगातार वैसा ही बना रहता है। तब उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। जब ब्लड प्रेशर बहुत कम (90/60 mmHg से नीचे) रहता है, ऐसी स्थिति में लो ब्लड प्रेशर कहलाता है।

कितना नमक माना जाता है सुरक्षित

डॉक्टर बिमल का कहना है कि अगर आप हाई बीपी से परेशान रहते हैं, तो नमक बिल्कुल बंद या छोड़ने की जरूरत नहीं है। नमक भी शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन आप ये पता कर सकते हैं कि कहीं आप सॉल्ट सेंसिटिव तो नहीं हैं। इसके लिए आपको पहले 3 दिन बीपी चेक करना है, फिर 3 दिन नमक थोड़ा ज्यादाकर खाकर रीडिंग लें और इसके बाद कम नमक खाकर बीपी चेक करें। आपकी रीडिंग आपको बता देगी कि आप सॉल्ट सेंसिटिव हो या नहीं। ये टेस्ट उन लोगों के लिए है, जिन्हें पता नहीं होता कि बीपी हाई रहता है या लो या फिर नमक खाने से बढ़ता-घटता है। अगर आपको अपने बीपी के बारे में सही जानकारी है, तो ये टेस्ट न करें और नमक की मात्रा सही लें। लो बीपी रहता है तो नमक का सेवन ठीक-ठाक करें लेकिन अगर हाई रहता है, तो थोड़ा कम खाएं। WHO के अनुसार, सामान्य लोगों को 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए, जो करीब 1 चम्मच के बराबर होता है।

नमक कम ज्यादा क्यों लिया जाता है?

जब ब्लड प्रेशर लो होता है, तब शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में नमक वाला पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे पानी और सोडियम की कमी पूरी हो सके। शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर खून की मात्रा भी कम होने लगती है, जिससे ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर में शरीर में अधिक पानी जमा हो जाता है, तो खून की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड वेसेल्स पर दबाव पड़ने लगता है। ऐसे में नमक कम खाने की सलाह दी जाती है।

हाई-लो ब्लड प्रेशर के लक्षण भी जानिए

लो बीपी के लक्षण-

कमजोरी

चक्कर या बेहोशी

आंखों के आगे अंधेरा छाना

ठंडा पसीना

हाई बीपी के लक्षण-

सिरदर्द

चक्कर आना

धुंधला दिखना

सांस लेने में दिक्कत

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN