Home LIFESTYLE NEWS HINDI लौकी से दूर भागते हैं घरवाले तो बनाकर खिलाएं मुठिया, शाम वाली...

लौकी से दूर भागते हैं घरवाले तो बनाकर खिलाएं मुठिया, शाम वाली भूख के लिए है हेल्दी स्नैक्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाम को घर में बच्चे और बड़े सब को कुछ टेस्टी, चटपटा नाश्ता चाहिए होता है। लेकिन आपका ध्यान होता है कि कौन सी हेल्दी चीज खिलाई जा सके, ऐसे में ये लौकी की मुठिया बनाना सबसे आसान और हेल्दी ऑप्शन है। जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही खा लेंगे। 

शाम को घर के बड़े और बच्चे सबको भूख लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या बनाएं जो ना केवल टेस्टी हो बल्कि हेल्दी भी हो। बहुत ज्यादा तली हुई या स्पाइसी स्नैक्स हर दिन बनाना सेहत के लिए अच्छा नहीं, खासतौर पर जब घर में बच्चे हों तो उन्हें हमेशा माइंडफुल स्नैक्स ही बनाकर देने चाहिए। ऐसे में आपकी मजेदार स्नैक्स बनाने की टेंशन को दूर करने में मदद करेगी ये सिंपल सी रेसिपी लौकी की मुठिया। घर वाले अगर लौकी की सब्जी खाने से दूर भी भागते हैं तो भी इसका टेस्ट पसंद करेंगे। तो बस फटाफट से नोट कर लें लौकी की मुठिया बनाने की रेसिपी और आज शाम की चाय के साथ बनाकर जरूर खिलाएं।

लौकी की मुठिया बनाने की सामग्री

एक लौकी (कद्दूकस की हुई), बड़ा चम्मच सूजी, दो बड़े चम्मच आटा, थोड़ी सी हल्दी, चिली फ्लेक्स, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, थोड़ा सा जीरा, आधा चम्मच सौंफ, करी पत्ते (बारीक कटे हुए),एक चम्मच सफेद तिल, स्वादानुसार नमक, तेल

तड़के के लिए

1–2 बड़े चम्मच तेल, कुछ करी पत्ते ,एक चम्मच जीरा, सफेद तिल, चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, एक बारीक कटा प्याज, स्वादानुसार नमक, गरम मसाला

मुठिया बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लें। फिर इसे अच्छी तरह से धोकर सारे पानी को निचोड़ दें।
  • अब इस लौकी के ऊपर दो चम्मच, एक चम्मच गेंहू का आटा और एक चम्मच सूजी डालें।
  • साथ में स्वादानुसार नमक डालें और बेसिक मसालों को मिलाएं।
  • बेसिक मसालों में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें।
  • साथ ही अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर मिक्स करें।
  • एक चम्मच जीरा का क्रश करके मिलाएं और टेस्ट पसंद आए तो करी पत्ता भी बारीक करके डाल दें।
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और गूंथ लें।
  • लौकी के पानी से ये आसानी से मिक्स हो जाता है और गुंथा जाता है।
  • बस हाथों में ये चिपके नहीं इसलिए थोड़ा सा तेल लगाएं और इस तैयार मिक्सचर को छोटे साइज के आकार में बेलनाकार कर लें। लेकिन इसकी मोटाई को दो से तीन इंच रखें।
  • गैस पर स्टीमर चढ़ाएं और अगर स्टीमर नहीं है तो भगोने में पानी गर्म करें और ऊपर जालीदार बर्तन रख दें।
  • उस पर हल्का सा तेल लगाकर सारी तैयार गट्टों को रखकर पका लें।
  • बस दस मिनट में ये सारे पक जाएंगे, एक टूथपिक डालकर चेक कर लें। अगर टूथपिक साफ है तो इसका मतलब है कि ये अंदर तक पक गई है।
  • बस इसे बाहर निकाल लें और हल्का ठंडा हो जाने दें।
  • वैसे आप इसे पहले से बनाकर रखें और जब खाना हो तो काटकर तड़का लगाकर खाने को दें।
  • लंबाई में बने गट्टों को गोल-गोल काट लें।
  • अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें और उसम राई और जीरा डालें। साथ ही सफेद तिल डाल दें।
  • अब मुठिया को तेल में डालकर दो मिनट तक भून लें।
  • बस ऊपर से हरा फ्रेश कटा धनिया डालें और एक मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब परोसना हो हरी चटनी के साथ खाने को दें। शाम के नाश्ते में ये चाय के साथ टेस्टी लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN