Home rss world hindi ‘वाह क्या बात कही है’, RSS चीफ मोहन भागवत के फैन हो...

‘वाह क्या बात कही है’, RSS चीफ मोहन भागवत के फैन हो गए ब्रिटिश सांसद; लंदन में धुआंधार स्वागत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यूके पहुंचे हैं। लंदन में कई संगठनों को सदस्यों और सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि वह उनके विचारों के प्रशंसक हो गए हैं।

आरएसएस चीफ मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले ही बवाल शुरू हो गया था। वहीं उनकी अमेरिका यात्रा खत्म होने के बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। 90 अमेरिकी नेताओं ने ऐलान किया है कि वे आरएसएस से जुड़े लोगों से चुनावी चंदा नहीं लेंगे। अब इसके बाद अमेरिका में लोगों और नेताओं के बीच नई बहस छिड़ गई है। अमेरिका के बाद जब मोहन भागवत लंदन पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों से संपर्क साध रही है।

ब्रिटिश सांसद हो गए फैन

मोहन भागवत अमेरिका और कनाडा की यात्रा के बाद अब यूके पहुंचे हैं। उन्होंने ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। ब्रिटेन के कंजरवेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मोहन भागवत की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा, मुझे आरएसएस चीफ के बयान सुनकर बहुत अच्छा लगा। भविष्य के लिहाज से उनके विचार बहुत ही सार्थक हैं। मैं उनके विचारों का प्रशंसक हो गया हूं। अमेरिका में मोहन भागवत के विरोध के बाद यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम ने अमेरिका में आरएसएस के सदस्यों के साथ कोई भी हाई लेवल मीटिंग नहीं की जानी चाहिए।

ब्रिटेन से ज्यादा संगठनों ने किया स्वागत

आरएसएस चीफ का 100 से अधिक ब्रिटिश हिंदुओं और समुदाय के संगठनों ने ब्रिटेन में स्वागत किया। इस बीच, ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में फिर से कहा कि यह यात्रा देश के आव्रजन नियमों के अनुरूप है। इस हफ्ते भागवत की ब्रिटेन यात्रा की शुरुआत में ‘हिंदू काउंसिल यूके’, ‘हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन’, ‘हिंदू स्वयंसेवक संघ यूके’ और ‘इनसाइट यूके’ जैसे संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, ”संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जो चरित्र निर्माण, स्वयंसेवा, नेतृत्व, सामाजिक एकजुटता और वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।” बयान के अनुसार, आरएसएस अपने बड़े पैमाने पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों, समानता को बढ़ावा देने, दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में शिक्षा पहुंचाने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने वाले संगठन के तौर पर जाना जाता है।

इसमें कहा गया है, ”हम संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर डॉ. भागवत के नेतृत्व में पांच तरह के बदलाव लाने की कोशिशों का स्वागत करते हैं, जो हमारे सभी समुदायों के लिए अहम हैं: सामाजिक सद्भाव और एकता; समाज में परिवार की अहमियत; निस्वार्थ सेवा; पर्यावरण की देखभाल; और नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN