Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विजय सालगांवकर की कहानी का होगा ‘द एंड’? डायरेक्टर अभिषेक ने बताया...

विजय सालगांवकर की कहानी का होगा ‘द एंड’? डायरेक्टर अभिषेक ने बताया ‘दृश्यम 3’ नाम बदलने की वजह

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/aju_1789985755279_VPW4_1789985764466_ZQFf_fc1a827b-b1d7-414a-ba68-d0ac05d26349_IoNW.jpg

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन का पहला नाम दृश्यम 3 था। अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि क्यों इसका नाम बदला गया है।

दृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ गोवा में जो काफी ग्रैंड था। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है जिसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव भी हैं। बता दें कि फिल्म के दोनों पार्ट दृश्यम और दृश्यम 2, मलयालम फिल्म दृश्यम के जैसे थी। लेकिन तीसरा पार्ट अलग है तो इस पर जानें अभिषेक ने क्या कहा।

फिल्म का नाम बदलने की बताई वजह

जब फिल्म की शूटिंग हुई तब मूवी का नाम दृश्यम 3 रखा था। लेकिन फिर कुछ महीनों के बाद इसका नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा गया तो इसकी वजह पूछे जाने पर अभिषेक ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘टाइटल हमने महीनों पहले बदला। हमें पता था कि यह अब लास्ट पार्ट होगा। जब मैंने स्टोरी को नरेट किया तो मुझे यही लगा कि ये इस सीरीज का लास्ट पार्ट होगा। जब आप दृश्यम 3 बोलोगे तो लोगों को लगेगा कि इसका चौथा पार्ट भी आएगा। लेकिन अब कन्क्लूजन से लोगों को क्लीयर हो जाएगी कि यहां स्टोरी में फुल स्टॉप लगता है।’

क्यों अभिषेक ने खुद लिखी दृश्यम द कन्क्लूजन

अभिषेक ने कहा, ‘दृश्यम 2 की रिलीज के बाद मैं अगली इंस्टॉलमेंट को खुद लिखना चाहता था। मेरा एक अलग आइडिया था फिल्म को आगे लेकर जाने का। जब मैंने ये कहानी अजय देवगन सर समेत सबको सुनाई तो सबको पसंद आई। बस इसी से मुझे कॉन्फिडेंस मिला कि ऐसी ही फिल्म मुझे बनानी चाहिए। यह एक ऐसी कहानी थी जिस पर हमें भरोसा था और हमें लगा कि कहानी को यहां से इसी तरह आगे बढ़ना चाहिए।’

अजय देवगन को डायरेक्टर करने का एक्सपीरियंस

क्या आप इस पार्ट में अजय को डायरेक्ट करने पर कम नर्वस थे तो इस पर अभिषेक बोले, हां बिल्कुल, ‘मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं। वह इस देश के सबसे टैलेंटेड और अच्छे एक्टर हैं। हां ये अलग बात है कि सेट पर उन्हें बताना कि क्या करना है, थोड़ा घबराहट भरा होता था। आप सोचते हैं कि कैसा होता था। हालांकि अजय मुझे पूरे प्रोसेस में कम्फर्टेबल रखते थे। तो दृश्यम 2 के पहले दिन के मुकाबले तीसरे पार्ट का पहला दिन काफी अलग था।’

मोहनलाल को दिखाएंगे फिल्म

अभिषेक से फिर पूछा गया कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल सर फिल्म देखें। एक उनका भी अप्रूल मिल जाए और उन्हें भी वो फिल्म पसंद आ जाए। तो इस पर क्या अपडेट है? इस पर अभिषेक ने कहा, ‘मोहनलाल सर ने मुझे इवेंट के बाद कॉल किया था। उन्होंने पापा(प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक) और अजय देवगन के साथ बात की। वह उस समय ट्रैवल कर रहे थे। तो जैसे ही वह फ्री होंगे तो हम उनको फिल्म दिखाएंगे।’

कब रिलीज होगी दृश्यम द कन्क्लूजन

दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो ये फिल्म 21 मई को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है क्योंकि अब फाइनली पता चल जाएगा कि विजय का सच सबको पता चल जाएगा कि नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN