Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, एक्टर को कांपता देख...

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, एक्टर को कांपता देख डर गए थे फैंस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/vid_1791246821105_VC5W_1791246843046_JHGu_4d45dc99-a82c-495f-b7b2-d2c0dd146b68_LGoG.jpg

विद्युत जामवाल ने अपनी फिजिकल ट्रेनिंग और योगा के कई बार वीडियोज शेयर किए हैं, लेकिन हाल ही में विद्युत ने जो किया उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

विद्युत जामवाल की फिटनेस के बारे में तो सब जानते ही हैं। विद्युत सोशल मीडिया पर अपने कई गजब और अतरंगी योगा और फिजिकल एक्सरसाइज दिखाते रहते हैं। अब सोमवार को मुंबई में स्पेशल स्ट्रीट फाइटर इवेंट था और इस दौरान विद्युत ने स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि सब हैरान और परेशान भी हो गए थे।

विद्युत ने 15 मिनट तक रोकी सांस

दरअसल, स्ट्रीट फाइटर में विद्युत ने एक गेमिंग किरदार निभाया है जो योगा में परफेक्ट है। अब स्टेज पर विद्युत ने 15 मिनट तक अपनी सांस रोकी और खड़े रहे। विद्युत ऐसा करके अपनी योगा प्रैक्टिस को लेकर अपने डिसिप्लिन की झलक दिखा रहे थे। इस दौरान विद्युत की आंखों में पानी आ जाता है और वह कांपने भी लगते हैं।

विद्युत ने योगा को दिया इसका क्रेडिट

इस मेडिटेशन को पूरा करने के बाद विद्युत बोलते हैं कि उन्होंने पतंजली योगा सुत्रा से स्पेशल टेक्नीक यूज की है। विद्युत के मुताबिक इस प्रैक्टिस से उन्होंने लाइफ के कई माइलस्टोन अचीव किए हैं। उन्होंने इस टेक्नीक को यंगस्ट्र्स को भी सिखाया है।

विद्युत का यंगस्टर्स को खास मैसेज

विद्युत ने बताया कि इस प्रैक्टिस के पीछे का जो बड़ा आइडिया है वो है धैर्यता। रिजल्ट के पीछे भागने की जगह लोगों को रुकना भी सीखना होगा। थोड़ा स्टिल होना होगा और कुछ मीनिंगफुल अचीव करना चाहिए।

विद्युत यंगस्ट्र्स को मैसेज देते हुए बोलते हैं, ‘मैं अपनी यंगर जनरेशन को एक बात बोलना चाहता हूं, रुक जाओ थोड़ा सा। मुझे नहीं पता मुझे ये कैसे मिला क्योंकि मैं स्टिल रहा हूं। हम देख रहे हैं सह लोग भाग रहे हैं, ये करना है, वो करना है। कुछ नहीं करना है यार, एक बार थम जाओ, एक बार रुक जाओ।’

विद्युत ने आगे कहा, ‘ये स्किल आपको काफी दूर तक लेकर जाएगा। यही मैं आपको कह सकता हूं इन सब चीजों को देखने के बाद।’

विद्युत का हॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि स्ट्रीट फाइटर के जरिए विद्युत हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह धलसिम (Dhalsim) का किरदार निभा रहे हैं। विद्युत के सालों के योगा एक्सपीरियंस और फिजिकल ट्रेनिंग की वजह से उन्हें ये रोल मिला है।

फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN