Home - वीडियो: WhatsApp का बड़ा अपडेट! मोबाइल नंबर छिपाकर करें चैट, ऐसे सेट...

वीडियो: WhatsApp का बड़ा अपडेट! मोबाइल नंबर छिपाकर करें चैट, ऐसे सेट करें Username

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लाने वाला है, जिससे यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह यूनीक यूजरनेम की मदद से चैट कर सकेंगे। जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा और आप यूजरनेम कैसे सेट कर सकते हैं।

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। अब तक किसी से चैट करने के लिए उसका मोबाइल नंबर होना जरूरी था, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। कंपनी Username फीचर रोलआउट कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp इस्तेमाल करने के तरीके को भी पहले से ज्यादा आसान बना देगा।

नए फीचर के रोलआउट की शुरुआत करते हुए कंपनी चुनिंदा यूजर्स को उनका फेवरेट यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प दे रही है। अभी इसका फायदा चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे आने वाले अपडेट्स में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके साथ WhatsApp पर आपकी पहचान केवल मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि आपके चुने हुए यूनीक यूजरनेम से भी होगी।

क्या है WhatsApp Username फीचर?

WhatsApp का नया Username फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे Telegram, Instagram या X (पहले Twitter) पर यूजरनेम काम करते हैं। यूजर अपना एक यूनीक यूजरनेम बना सकेगा, जिसे दूसरे लोग सर्च करके उससे कॉन्टैक्ट कर पाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको हर बार अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का होगा जो नए लोगों से बातचीत करते हैं, ऑनलाइन बिजनेस चलाते हैं, कंटेंट क्रिएटर हैं या अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा अलर्ट रहते हैं।

आप ऐसे बना सकते हैं अपना यूजरनेम

नया फीचर आपके WhatsApp अकाउंट में मिलने के बाद आप आसानी से अपना यूजरनेम सेट कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गे स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

– WhatsApp ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।

– Settings में जाएं।

– अपने Account सेक्शन में Username का नया विकल्प दिखाई देगा।

– अपनी पसंद का यूनीक यूजरनेम एंटर करें।

– अगर वह यूजरनेम उपलब्ध होगा, तो उसे सेव किया जा सकेगा।

– फीचर लाइव होने के बाद दूसरे लोग उसी यूजरनेम से आपको सर्च कर सकेंगे।

– हालांकि, अगर आपका फेवरेट यूजरनेम पहले से किसी और ने चुन लिया है, तो WhatsApp दूसरा नाम चुनने के लिए कहेगा।

आप यह पूरी प्रक्रिया नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

यूजरनेम बनाते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान

ध्यान रहे, यूजरनेम यूनिक होना चाहिए और उसमें केवल लेटर्स, नंबर और कुछ स्पेशल कैरेक्टर ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। किसी दूसरी पर्सनालिटी या ब्रैंड की नकल करने वाले नाम या भ्रामक यूजरनेम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही आपत्तिजनक शब्दों वाले यूजरनेम भी ब्लॉक किए जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN