Home मनोरंजन समाचार वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार संग क्लैश पर सुनील शेट्टी...

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार संग क्लैश पर सुनील शेट्टी बोले- हमारे बीच में जो भी तनाव…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/suak_1782485212127_1782485221293_bdde7502-13ae-4746-ac44-70d853c234ab.jpg

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल में साथ में काम किया है। अब सुनील ने अक्षय के साथ क्लैश पर बात की तो जानें एक्टर को लेकर क्या कहा।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की कैमिस्ट्री को साथ में काफी पसंद किया जाता है। अब दोनों की फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है। फिल्म में दोनों किरदारों के बीच फ्रेंडली लड़ाई होती है जो दर्शकों को भी पसंद आई। अब सुनील ने यह भी बताया कि फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ राइवलरी पर हल्का फुल्का मजाक भी किया है।

क्या बोले कॉम्पटीशन को लेकर

एनडीटीवी से बात करते हुए सुनील ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अक्षय और मेरे बीच (फिल्मों में) जो भी तनाव था, उससे कही ज्यादा अहम हमारी दोस्ती है, जो आखिर में हमेशा बनी रहती है। वैसा हमेशा रहा है। यह एक बेसिक फॉर्मूला होता है हिंदी फिल्मों का और ये हमारे लिए हमेशा काम करता है। आप वक्त हमारा है, मोहरा, धड़कन देखलो, उसमें हमेशा क्लैश दिखता है और ऑडियंस उसे एंजॉय भी करते हैं। डायरेक्टर ने यही फॉर्मूला इस बार भी अपनाया क्योंकि फिल्म में मेरी और अक्षय की बनती नहीं है।’

लोग इसको एंजॉय करते हैं

सुनील ने आगे कहा, ‘जरूरी यह है कि लोग ऐसे मोमेंट को एंजॉय करते हैं। फ्लॉप फिल्म में एक-दूसरे की टांग खीचना। मेरा किरदार कहता है कि मैं वही करूंगा जो ये कर रहा है। बहुत फन है उसमें।’

सुनील ने अक्षय के प्रोफेशनल और डिसिप्लिन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय ने अपने करियर को मैनेज किया है और फिटनेस को भी सालों से।

अक्षय और सुनील की फिल्में

बता दें सुनील और अक्षय ने साथ में दे दनादन, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल, मोहरा, धड़कन, आन मेन एट वर्क, सपूत जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट

वेलकम टू द जंगल को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय और सुनील के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार भी हैं।

बता दें कि वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल लीड रोल में थे। वहीं दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, नसीरुद्दन शाह लीड रोल में थेछ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN