Home मनोरंजन समाचार ‘शहनाज का बैकग्राउंड कितना बदनाम था, मैंने क्या-क्या नहीं सुना’ पंजाब की...

‘शहनाज का बैकग्राउंड कितना बदनाम था, मैंने क्या-क्या नहीं सुना’ पंजाब की कटरीना पर भड़की एक्ट्रेस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/shehnaz_aanchal_1785836113497_1785836116859_0e08a553-5cb2-4ef2-a973-1575c5f1f066.png

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को लेकर रोडीज स्टार और टीवी एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शहनाज गिल का पंजाब में बैकग्राउंड काफी बदनाम है। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में काफी कुछ सुना है। 

बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गई हैं। बिग बॉस के घर में सलमान खान ने उन्हें पंजाब की कटरीना कहकर बुलाया था। लोग अक्सर शहनाज की क्यूटनेस को लेकर बात करते हैं, लेकिन अब एक टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि लोग शहनाज को भोली-भाली समझते हैं, लेकिन वो बहुत चंट है। उन्होंने कहा कि शहनाज के बारे में उन्होंने काफी सारी बातें सुनी हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया कि शहनाज का पंजाब में बैकग्राउंड बहुत बदनाम था।

शहनाज और शहबाज पर भड़कीं एक्ट्रेस

टेली मसाला संग खास बातचीत में एक्ट्रेस आंचल खुराना ने शहनाज गिल और शहबाज बदेशा को लेकर हैरान करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने शहनाज के भाई शहबाज को बदतमीज बताया है। वहीं, शहनाज गिल को चंट बताया है।

शहनाज को एक्ट्रेस ने बताया चंट

आंचल ने कहा, “लोग शहनाज के लिए इतने पागल हैं….शहनाज सेल्फ ऑब्सेस्ड (आत्ममुग्ध) है। उसका आईक्यू (बौद्धिक क्षमता) कम है। लेकिन लोग उसे इस तरह से एडिट करते हैं कि वो बहुत भोली क्यूट लड़की लगती है। वो चंट है।”

शहनाज का बदनाम बैकग्राउंड था, बोलीं एक्ट्रेस

आंचल ने कहा- मैंने पंजाब में रही हूं। पिछले 8 महीने मैं पंजाब में रही हूं, क्या-क्या बातें नहीं सुनी हैं मैंने शहनाज गिल के बैकग्राउंड पंजाब का…कितना बदनाम था। लेकिन बिग बॉस में और मुझसे शादी करो में उन्होंने एडिट ऐसे किया है कि शहबाज और शहनाज बड़े ही मजेदार और अच्छे लगे हैं। बदतमीज लोग हैं।”

शहबाज को बताया बदतमीज

आंचल ने कहा कि शहबाज तो बदतमीज हैं। मुझे पता है इसके बाद भी वो कुछ बोलेगा, लेकिन मुझे उससे डर नहीं लगता है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने शहनाज के बारे में क्या सुना है? उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप पंजाब जाकर पता करना। आंचल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये सच है कि क्या है, सबके बारे में ही बातें होती हैं।

रोडीज से आंचल ने शुरू किया करियर

आंचल खुराना की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रियलिटी शो रोडीज से की थी।इसके बाद आंचल खुराना को कई टीवी सीरियल्स में देखा गया। आंचल खुराना को आपने सपने सुहाने लड़कपन के, बड़े अच्छे लगते हैं 2, क्रैश, सावधान इंडिया और मेरी सासू मां जैसे शोज में देखा होगा।

शहनाज गिल की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म इश्कनामा रिलीज हुई है। इश्कनामा एक पंजाबी पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान सीमा की एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN