Home LIFESTYLE NEWS HINDI शादी वाले लहंगे का ब्लाउज सिलवाने वाली हैं? तो पहले से ही...

शादी वाले लहंगे का ब्लाउज सिलवाने वाली हैं? तो पहले से ही ये 7 बातें जान लें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आने वाले महीनों में शादी की डेट तय हुई है। आपने लहंगे की शॉपिंग भी कर ली है और ब्लाउज सिलवाने के बारे में सोच रही हैं तो ये 7 बातें जरूर जान लें, बड़े काम आएंगी और आपके स्पेशल डे के लुक को खराब भी नहीं होने देंगी।

अगले एक महीने में वेडिंग सीजन स्टार्ट हो जाएगा। जिन लड़कियों की शादी की डेट नवंबर में है वो लहंगे की शॉपिंग भी कर रही होंगी। ज्यादातर लहंगों की स्टिचिंग दुकानदार कर देते हैं। लेकिन ब्लाउज तो आपको ही सिलवाना पड़ता है। और, काफी सारी लड़कियां ब्लाउज सिलवाने के दौरान ही कुछ गलतियां कर देती हैं। जिसकी वजह से उनके स्पेशल दिन का स्पेशल लुक भी खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि शादी के लहंगे का ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट बने और उसका लुक भी शानदार नजर आए तो ब्लाउज सिलवाते समय छोटी-छोटी इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

पैसों के मामले में समझौता ना करें

जब भी आसपास के बुटीक या टेलर को ब्लाउज सिलने के लिए दे रहीं तो ये अच्छी तरह से पता कर लें कि वो ब्लाउज सिलने में एक्सपर्ट है और आपके लहंगे के ब्लाउज को परफेक्ट सिलेगा। हो सकता है कि अच्छे टेलर या बुटीक का रेट थोड़ा ज्यादा लेकिन अपने शादी वाले लुक के लिए समझौता ना करें और थोड़े पैसे खर्च कर अच्छा ही ब्लाउज सिलवाएं।

ब्लाउज की नेकलाइन

ब्लाउज की नेकलाइन अपनी ज्वैलरी के हिसाब से ही तय करें। लहंगा खरीदने के बाद ज्वैलरी खरीदें और जिस डिजाइन का आपका नेकलेस हो उसके हिसाब से ही ब्लाउज की नेकलाइन सिलवाएं। राउंड शेप, यू शेप, वी नेकलाइन या स्वीटहार्ट नेकलाइन इन दिनों काफी ज्यादा पॉपुलर हैं तो नेकलेस की डिजाइन को ध्यान में रखकर ही ब्लाउज सिलवाएं।

नेकलाइन की डीपनेस

अगर आपके बस्ट हैवी हैं तो ध्यान रखें कि ब्लाउज नेकलाइन के फ्रंट नेकलाइन को बहुत ज्यादा डीप ना रखें। साधारण फैमिली में शादी वाले दिन आपके ब्लाउज नेकलाइन पर चर्चा हो सकती है और आपको मजबूरन कुछ ना कुछ जुगाड़ सेट करना पड़ेगा जिससे क्लीवेज ना दिखे। तो पहले से ही फ्रंट नेकलाइन को डीप ना करें। अगर करना है तो बैक डिजाइन को डीप करवा लें। इस पर ज्यादा बातें नहीं होंगी।

ब्लाउज पर पैडिंग

ब्लाउज में पैड लगवाना है या नहीं इसे पहले से टेलर को बिल्कुल क्लियर कर दें। जिससे बाद में कंफ्यूजन ना रहे। वहीं हैवी बर्स्ट वाली महिलाओं को ब्लाउज में पैडिंग अवॉएड करनी चाहिए।

ब्लाउज की लटकन

ब्लाउज की लटकन को लहंगे से मैच करना ही खरीदें। लेकिन ध्यान रहे कि लटकन लहंगे से छोटी हो। इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद से ही लहंगे और ब्लाउज के लिए साथ में लटकन खरीदकर ब्लाउज सिलने को दें। इससे आपके लटकन मिसमैच नहीं होंगे और आप अपनी पसंद के मुताबिक लटकन लगवा पाएंगी।

ब्लाउज की स्लीव

ब्लाउज की स्लीव को कोहनी से ऊपर रखें। ये एवरग्रीन डिजाइन है और हैवी आर्म वाली लड़कियों से लेकर स्लिम लड़कियो की बाजुओं पर भी अच्छी लगती है। लांग स्लीव मोटी बाजू को स्लीक लुक देती है तो वहीं पतली बाजुओं की स्लिम होने को छिपाती हैं।

ब्लाउज की सिलाई में मार्जिन रखे

ब्लाउज की सिलाई जब भी करवाएं तो उसमे चार से पांच इंच का गैप करें। इतना मार्जिन फ्यूचर में जब कभी वजन बढ़ेगा तो उस वक्त ब्लाउज को अपनी फिटिंग का करने में मदद करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN