Home मनोरंजन समाचार शादी से पहले कपल्स का साथ रहना जरूरी, जीनत अमान बोलीं- रोमांस...

शादी से पहले कपल्स का साथ रहना जरूरी, जीनत अमान बोलीं- रोमांस हमेशा नहीं रहता, रिश्ते सिर्फ…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/za_1782814016251_1782814025485_aa39ebdb-9776-457c-84ec-45bae0f0f8c0.jpg

जीनत अमान का कहना है कि शादी से पहले कपल्स को हमेशा लिव इन में रहना चाहिए ताकि आप पता कर सकें कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए कम्पैटिबल हैं कि नहीं।

जीनत अमान अक्सर अपनी बोल्ड सोच और स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी सोच बिल्कुल मॉडर्न हैं। वह कई बार अपनी राय सोशल मीडिया या इंटरव्यूज के जरिए शेयर करती हैं जो जेन जी जनरेशन को काफी पसंद किया जाता है। अब जीनत ने लिव इन रिलेशनशिप पर बात की। जीनत का कहना है कि एक कपल को शादी से पहले साथ में रहना चाहिए और चेक करना चाहिए कि दोनों इमोशनली और प्रैक्टिकली कम्पैटिबल हैं कि नहीं।

कब करनी चाहिए शादी

जीनत का कहना है कि 2 लोगों को तभी शादी करनी चाहिए जब वे समझ पाएं कि बतौर पार्टनर उन्हें कैसे काम करना है। उनका मानना है कि साथ रहने से एक मौका मिलता है कि आप आगे साथ में रह पाएंगे या नहीं।

शादी से पहले लिव इन में क्यों रहें

जीनत ने कहा, ‘आज के समय में यहां तक कि पास्ट में भी कुछ भी लंबा नहीं चलता। आपको पहले देखना चाहिए एक लीगल कमिटमेंट से पहले। यह मेरा व्यू है। आपको देखना चाहिए कि आप दोनों मेंटली और इमोशनली कम्पैटिबल हैं कि नहीं।’

कम्पैटिबिलिटी नहीं तो फिर क्या पॉइंट

जीनत ने आगे कहा, ‘अगर आप बच्चा प्लान करते हैं, तो आप कैसे उन्हें पालेंगे? फाइनेंस को लेकर उनकी क्या राय है? लेकिन अगर कम्पैटिबिलिटी है ही नहीं तो फिर क्या पॉइंट है? क्यों न आप 5 साल साथ में मजे से रहें ना कि 15 साल परेशान होकर। मुझे बस यही लगता है।’

रोमांस हमेशा नहीं रहता है

जीनत ने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि रोमांस हमेशा रहता है, लेकिन सच इससे काफी दूर है। वह बोलीं, लोगों को लगता है कि रोमांस लंबा चलेगा। लेकिन कुछ भी हमेशा नहीं रहता। रिलेशनशिप हमेशा एक प्रोग्रेस की तरह चलते हैं। रिलेशनशिप इवॉल्व होते हैं। अगर आपको लगता है कि हनीमून फेज हमेशा रहेगा तो ऐसा नहीं है।

बच्चों को भी दी थी लिव इन में रहने की सलाह

जीनत का यह भी कहना है कि उनकी ये राय सिर्फ इंटरव्यू तक सीमित नहीं है। उन्होंने यही सलाह अपने बच्चों को भी दी थी कि शादी से पहले कुछ समय साथ रहें।

जीनत की पर्सनल लाइफ

जीनत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने संजय खान से शादी की थी, लेकिन वो शादी ज्यादा चली नहीं। जीनत ने संजय पर फिजिकल एब्यूज के आरोप लगाए थे। जीनत का आरोप था कि एक लड़ाई के दौरान संजय ने उनपर हाथ उठाया जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद जीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी की, लेकिन इस शादी में भी काफी दिक्कत आई और फिर ये शादी भी टूट गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN