Home मनोरंजन समाचार शाहरुख खान से शादीशुदा महिला ने किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले-...

शाहरुख खान से शादीशुदा महिला ने किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- अकेले में…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/srku_1782475004209_1782475013981_65ec4bfd-f6e7-4b2d-8550-fca34e8dd534.jpg

शाहरुख खान की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अब एक शादीशुदा महिला ने शाहरुख से सबके सामने कहा कि मैं आपसे अपने पति से ज्यादा प्यार करती हूं।

शाहरुख खान अपने जेंटल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका जो रिस्पेक्टफुल और जेंटल बिहेवियर है, उसे सब काफी पसंद करते हैं खासकर लड़कियों को। अब शाहरुख से हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक फीमेल फैन ने अपने दिल की बात कही और कहा कि मैं आपसे अपने पति से ज्यादा प्यार करती हूं तो जानें इस पर शाहरुख ने क्या कहा।

फैन ने क्या कहा

दरअसल, शाहरुख मैंगलोर गए थे और इस दौरान एक फीमेल फैन ने कहा कि मैं आपको अपने पति से ज्यादा प्यार करती हूं।

शाहरुख का जवाब

शाहरुख ने इस पर स्माइल करते हुए कहा, ‘ये सब अकेले में बताना चाहिए ना। शाहरुख की बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।’

इसके बाद शाहरुख बोलते हैं कि मैं आपकी फीलिंग्स समझता हूं और आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं आपके पति से भी प्यार करता हूं। मैं आपके परिवार से भी प्यार करता हूं। थैंक्यू सो मच।

शाहरुख ने फिर अपनी अपनी पॉपुलर बचपन की फोटो के बारे में भी बात की और कहा, ये फोटो फिलहाल अजीब दिख रही है, लेकिन बिचारे इसमें बिना कपड़े के मैं हूं। यही मेरी एक फोटो है बचपन की जो मेरे पास है।

मैंगलोर में शाहरुख ने बिताए 5 साल

बता दें कि मैंगलोर में शाहरुख ने अपने बचपन के 5 साल बिताए हैं। एक्टर का इस इवेंट में फिर फैंस ने खूब दिल से स्वागत किया।

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में थे। अब वह फिल्म किंग में नजर आएंगे। यह फिल्म शाहरुख के लिए काफी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार सुहाना के साथ काम करेंगे। किंग में शाहरुख, सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर अहम किरदार में हैं।

फिल्म में शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनका लुक भी काफी डिफ्रेंट होगा जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ है।

वैसे शाहरुख के बेटे आर्यन ने भी बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। आर्यन की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पिछले साल आई थी। आर्यन ने एक्टर छोड़ बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया है।

पहले ही शो से आर्यन ने सबका दिल और कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

वहीं सुहाना का पहला प्रोजेक्ट द आर्चीज था जिसे जोया अख्तर ने बनाया था। द आर्चीज नेटफ्लिक्स में आया था। हालांकि यह चला नहीं था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN