Home Latest news ताज़ा खबर ‘शुरुआती 2 महीने बेहद मुश्किल थे’, टीम इंडिया से बाहर होने पर...

‘शुरुआती 2 महीने बेहद मुश्किल थे’, टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

7
0

Source :- INDIATV NEWS

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में कामयाब रही। हालांकि, इस खिताब जीत के बाद सूर्यकुमार को न केवल कप्तानी गंवानी पड़ी, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। सूर्या के लिए ये एक बड़ा झटका था, जिसको लेकर अब उन्होंने बड़ा बयान दिया है। सूर्यकुमार ने अब पहली बार खुलकर बताया है कि टीम से बाहर होने के बाद उनके लिए शुरुआती दो महीने कितने मुश्किल रहे। हालांकि, इस दौर में उनकी जिंदगी में एक बड़ी खुशी भी आई। मई में बेटी के जन्म के बाद उनका पूरा ध्यान परिवार की ओर चला गया। अब सूर्या ने बताया है कि वह एक बार फिर उसी जुनून के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

सूर्यकुमार यादव ने T20 मुंबई लीग के सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम में अपने मुश्किल दौर पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर होना उनके लिए काफी कठिन रहा। सूर्या ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का समय थोड़ा मुश्किल रहा है। वह इस सच्चाई से मुंह नहीं छिपाना चाहते। अगर आप खुद के साथ ईमानदार नहीं हैं, तो खुशहाल जिंदगी जीना बहुत मुश्किल है।

टीम से बाहर होना बहुत मुश्किल

उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो टीम का हिस्सा नहीं होना बहुत मुश्किल रहा है। लेकिन इसी दौरान IPL के समय मई में उन्हें बेटी के रूप में बड़ी खुशी मिली। उनका पूरा ध्यान उसकी तरफ चला गया। उसके जन्म के बाद के पिछले कुछ महीने बहुत खूबसूरत रहे हैं। हालांकि, शुरुआती दो महीने बहुत मुश्किल थे। फिर उन्होंने सोचा कि क्यों न दोबारा वैसा ही सोचना शुरू करूं, जैसा वह पहले सोचा करता थे। जब उन्होंने क्रिकेट शुरू किया था, तब वह सिर्फ यही सोचते थे कि मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलूं और फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करूं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी

सूर्यकुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। उस मैच में भारत ने 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। अब वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के जरिए सूर्या लय हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

क्रिस गेल का फिर दिखेगा मैदान पर तूफान, T10 लीग का बने हिस्सा

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में उथल-पुथल, WI को हुआ बड़ा फायदा, BAN गिरा धड़ाम, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS