Source :- LIVE HINDUSTAN
Solar Industries Ltd Share price: इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार 2.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। उनको उम्मीद है कि आने वाले समय में कीमतों में और तेजी दर्ज की जाएगी।
आज बीएसई में यह स्टॉक 18800 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 19323 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
एक्सपर्ट्स ने दिया 23000 रुपये का टारगेट प्राइस (Solar Industries Ltd target price)
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए 23000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से 24 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए BUY रेटिंग दी है। बता दें, एक्सपर्ट का कहना है कि बुल रन की स्थिति में कंपनी के शेयरों का दाम 28800 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। जोकि मौजूदा स्तर से 55 प्रतिशत अधिक है।
हाल ही में सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ओमनिया होल्डिंग्स ब्लोस्टर्स का अधिग्रहण किया था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका में उनकी पोजीशन और मजबूत हो गई।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है? (Solar Industries Ltd Share performance)
पिछले 3 महीने के दौरान इस डिफेंस कंपनी के शेयरों का दाम करीब 7 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में पोजीशनल निवेशकों को यह स्टॉक 50 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, एक साल में सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 22630 रुपये का है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 11641 रुपये है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 73 प्रतिशत और तीन साल में 320 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 886 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 2867 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
जुलाई के महीने में सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 11 रुपये का डिविडेंड बांटा था। उससे पहले 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




