Home rss business hindi शेयर बाजार में वैल्यूएशन ने बढ़ाई टेंशन, वॉरेन बफेट ने भी किया...

शेयर बाजार में वैल्यूएशन ने बढ़ाई टेंशन, वॉरेन बफेट ने भी किया अलर्ट…155 साल में दूसरी ऐसा माहौल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी शेयर बाजार में वैल्यूएशन को लेकर एक ऐसी चेतावनी सामने आई है, जो इतिहास में बहुत कम देखने को मिली है। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार के इंडेक्स S&P 500 का साइक्लिकली एडजस्टेड प्राइस-टू-अर्निंग्स (CAPE) रेश्यो बढ़कर लगभग 41 हो गया है। याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 155 साल में CAPE रेश्यो का औसत 17.8 रहा है। वहीं, साल 2000 में डॉट-कॉम बबल के चरम के दौरान यह करीब 44 तक पहुंच गया था। ये वो वक्त था जब अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार मच गया था। कहने का मतलब है कि 155 साल में दूसरी बार CAPE रेश्यो को लेकर इस तरह के हालात बने हैं। बता दें कि CAPE रेश्यो शेयर बाजार के वैल्यूएशन को मापने का एक तरीका है। आसान भाषा में कहें तो यह बताता है कि किसी शेयर बाजार या कंपनी के शेयर उसकी कमाई के मुकाबले कितने महंगे या सस्ते हैं।

वॉरेन बफेट ने भी जताई चिंता

मौजूदा बाजार माहौल पर दुनिया के सबसे चर्चित निवेशक वॉरेन बफेट ने भी चिंता जताई है। बफेट ने कहा, “जब हर कोई जुआ खेलने को प्राथमिकता दे रहा हो तो सही वैल्यू (कीमत) ढूंढना मुश्किल होता है।” उन्होंने बाजार की तुलना एक ऐसे चर्च से की है जिसके साथ कसीनो जुड़ा हो। बफेट के मुताबिक उन्होंने लोगों को इससे पहले कभी जुआ खेलने के मूड में इतना ज्यादा नहीं देखा।

बता दें कि बफेट की रणनीति में मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को काफी महत्व दिया जाता है। किसी कंपनी का मजबूत ब्रांड, बड़े पैमाने पर कारोबार, ग्राहकों के लिए कंपनी बदलना मुश्किल होना या मजबूत नेटवर्क इफेक्ट उसके कारोबार को प्रतिस्पर्धियों से बचा सकता है। ऐसी कंपनियां लंबे समय तक मजबूत कैश फ्लो पैदा कर सकती हैं।

बफेट की अधिकांश संपत्ति बर्कशायर हैथवे के शेयरों से बनी है। बर्कशायर हैथवे कभी न्यू इंग्लैंड की एक कपड़ा कंपनी थी, जिसे बाद में निवेश समूह में बदला गया और यह वॉल स्ट्रीट की एक प्रमुख कंपनी बन गई। 2024 में बर्कशायर हैथवे एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य वाली शुरुआती गैर-प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल हुई।

वॉरेन बफेट ने छोड़ा पद

बता दें कि दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट 50 साल से अधिक समय तक बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद संभालने के बाद अब इस जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि 96 वर्षीय बफेट अब मानद चेयरमैन बनेंगे और यह भूमिका तत्काल प्रभाव से संभाल लेंगे। वह कंपनी के निदेशक बने रहेंगे।

बफेट के बेटे हावर्ड बफे बर्कशायर हैथवे के नए चेयरमैन होंगे। वह 1993 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं। ‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ के नाम से मशहूर वॉरेन बफे कंपनी के निदेशक बने रहेंगे। वह 1970 से बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN