Home rss business hindi शेयर बाजार में सोमवार को नहीं होगी ट्रेडिंग, आखिर BSE-NSE क्यों हैं...

शेयर बाजार में सोमवार को नहीं होगी ट्रेडिंग, आखिर BSE-NSE क्यों हैं बंद?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock market holiday on Monday: भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार ट्रेडिंग का दिन होता है लेकिन इस बार शेयर बाजार बंद रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सोमवार को बाजार क्यों बंद रहेगा।

किस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग?

दरअसल, गणेश चतुर्थी के कारण 14 सितंबर को शेयर बाजार में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में इक्विटी सेगमेंट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग पहले हाफ (दिन के शुरुआती हिस्से) में बंद रहेगी। ट्रेडिंग दूसरे हाफ़ में शाम 5:00 बजे से फिर से शुरू होगी। इसका मतलब है कि कमोडिटी मार्केट सोमवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा।

कब-कब हैं छुट्टियां

गणेश चतुर्थी 2026 के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर होगी। अक्टूबर में शेयर बाजार की दो छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा की वजह से हैं। दशहरा के बाद 2026 में शेयर बाजार की तीन और छुट्टियां होंगी। 10 नवंबर 2026 को दिवाली बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर 2026 को प्रकाश गुरपर्व ​​श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर 2026 को क्रिसमस की वजह से ट्रेडिंग नहीं होगी। इस तरह, नवंबर में शेयर बाजार की दो और दिसंबर में एक छुट्टी होगी।

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा

10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरपर्व ​​श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

गणेश चतुर्थी 2026 की तारीख और समय

गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ समय पारंपरिक रूप से ‘मध्याह्न’ या दोपहर का समय माना जाता है। परंपरा के अनुसार, माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए भक्त मुख्य पूजा के लिए इसी समय को चुनते हैं।

बता दें कि नई दिल्ली के लिए, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा।

शुक्रवार को बाजार का हाल

बीएसई का 30 शेयर वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 120.83 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 742.43 अंक यानी 0.99 प्रतिशत तक गिरकर 74,160.16 अंक पर आ गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 79.70 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,398.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 246.4 अंक यानी 1.04 प्रतिशत तक गिरकर 23,231.40 अंक पर आ गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN