Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- BSE Share Price Target: शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले बीएसई (BSE) के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस अब भी पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं
- सैमको सिक्युरिटीज ने एक साल के लिए 5,441 रुपये का टार्गेट रखा है
- जियोजीत ने शेयर के लिए 4,989 रुपये का मीडियम टर्म टारगेट दिया है
BSE Share Price Target: करीब छह साल में 115 गुना से ज्यादा रिटर्न, 33 रुपये से 3800 रुपये तक पहुंचने की यह कहानी है बीएसई के शेयर की। इसका रिटर्न देखकर आप भी कहेंगे, ‘शेयर हो तो ऐसा।’ इतना उछलने के बावजूद ब्रोक्रेज फर्म्स और एनालिस्ट्स इसको लेकर बुलिश हैं। उनको इसमें आगे करीब 50 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना दिख रही है।
ब्रोकरेज रेटिंग और टार्गेट प्राइस
शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले बीएसई (BSE) के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस अब भी पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं। जियोजीत ने शेयर के लिए 4,989 रुपये का मीडियम टर्म टारगेट दिया है। वहीं सैमको सिक्युरिटीज ने एक साल के लिए 5,441 रुपये का टार्गेट रखा है। यह मौजूदा स्तर से करीब 42.5 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है।
वेंचरा ने इसे होल्ड करने की सलाह देते हुए ₹4,468 का टार्गेट दिया है। जबकि, पीएल कैपिटल ने खरीदारी की सलाह दी है और टार्गेट कर दिया है 4,015 रुपये। Macquarie ने इसे Outperform बताते हुए ₹4,050 का टार्गेट दिया है। जबकि, Haitong ने भी Outperform रेटिंग देते हुए टार्गेट प्राइस ₹4,030 का रखा है। शेयर खान ने Buy रेटिंग के साथ टार्गेट प्राइस ₹4,300 का रख है। कोटक ने इस Add रेटिंग दी है और टार्गेट प्राइस रखा है ₹4,000 का।
तेजी के पीछे क्या हैं कारण?
ब्रोकरेज के मुताबिक बीएसई को कई वजहों से फायदा मिल सकता है। इनमें कैश मार्केट में बढ़ती बाजार हिस्सेदारी, मजबूत आईपीओ पाइपलाइन, डेटा से कमाई बढ़ने की संभावना और म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म StAR MF का विस्तार शामिल हैं।
डेरिवेटिव्स कारोबार में सुधार की उम्मीद
SEBI की ओर से दिसंबर 2026 से पिछले 30 मिनट के VWAP आधारित सेटलमेंट रुल्स की बहाली से डेरिवेटिव्स कारोबार में सुधार की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार 150 से अधिक कंपनियां करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। इससे आने वाले समय में बीएसई की लिस्टिंग और संबंधित सेवाओं से आय बढ़ सकती है।
Q2 में मुनाफा 45 प्रतिशत बढ़ा
बीएसई ने सितंबर 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.9 प्रतिशत बढ़कर 809.15 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान रेवेन्यू 34.1 प्रतिशत बढ़कर 1,432.66 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 42.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 984 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 68.7 प्रतिशत रहा। कंपनी की ट्रांजैक्शन चार्ज से होने वाली आय भी 42 प्रतिशत बढ़कर 1,127.8 करोड़ रुपये हो गई।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




