Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार समाज के दोहरे रवैये पर राजपाल यादव का कटाक्ष, बोले- जिस देश...

समाज के दोहरे रवैये पर राजपाल यादव का कटाक्ष, बोले- जिस देश में हम कन्याओं को..

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/pal_1791702568421_eLVX_1791702583078_KyF8_1e281e48-07aa-4a0f-a782-08d023fbf641_sBN0.jpg

राजपाल यादव ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में समाज के लड़कियों के प्रति दोहरे रवैये पर पोस्ट किया है, लेकिन इस पर ज्यादातर यूजर्स उन्हें दूसरा पक्ष बताते दिख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने शरद नवरात्रि के पहले दिन एक गंभीर मुद्दे पर पोस्ट किया है। राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट के जरिए समाज के उस दोहरे चेहरे पर चोट की है, जो एक तरफ तो कन्याओं को देवी मानता है और उन्हें पूजता है, वहीं दूसरी तरफ उनका अनादर करता है और उन्हें असुरक्षित महसूस करवाता है। राजपाल यादव ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के 9 दिन हम शक्ति की आराधना करते हैं। अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनको पूजते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं।” आगे राजपाल यादव ने दूसरे पक्ष पर बात की है।

राजपाल यादव ने उठाया यह जरूरी सवाल

‘चुप चुपके’ फेम एक्टर ने आगे लिखा, “लेकिन जब महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल उठता है कि जिस देश में हम कन्याओं को देवी मानते हैं, वहां क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?” राजपाल यादव ने लिखा कि बेटियों का पिता होने के नाते, मेरे लिए यह सवाल और भी भावुक कर देने वाला है। हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे, अपनी मर्जी से जिंदगी जिए और हर जगह सम्मान पाए। राजपाल यादव ने याद दिलाया कि सिर्फ एक दिन कन्याओं की पूजा करना काफी नहीं है, हमें उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी याद रहनी चाहिए।

‘क्योंकि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं…’

राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “देवी मां की पूजा तभी सार्थक है, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों में नहीं, बल्कि हर स्त्री के सम्मान और सुरक्षा में भी पहचानें।” एक्टर ने कहा कि इस नवरात्रि सिर्फ देवी की पूजा नहीं, बल्कि यह संकल्प भी लेने की कोशिश करते हैं कि हम अपनी बेटियों को सिर्फ हिम्मत से जीना नहीं सिखाएंगे, बल्कि उन्हें एक ऐसी दुनिया देने की कोशिश करे जहां उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन लड़ना न पड़े। क्योंकि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं, हर बेटी के सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद भी है।” राजपाल यादव की यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गई है।

राजपाल की पोस्ट पर पब्लिक का रिएक्शन

राजपाल यादव की पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। वहीं दूसरे ने लिखा- सर हम तो उन्हें देवी ही मानते हैं, उन्हीं ने एक कचौरी दो समौसा किया है। दूसरे यूजर ने भी इसी से मिलता जुलता कमेंट किया कि हमें उनका सम्मान करने में दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें मर्दों से इतना परहेज है कि एक कचौरी दो समौसा जैसे नारे लगाती हैं। किसी ने लिखा कि सर फिल्म उद्योग की लड़कियां अश्लील अदा को दिखाती है उसके खिलाफ बोलिए। तो किसी ने कमेंट किया- सारे लड़कियां कन्याएं नहीं है, लड़कियों को भी खुद को सुधारने की बहुत जरूरत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN