Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Screenshot_2026-09-22_111447_1790055958710_bDDR_1790055964074_prKx_1178d1cb-02cb-49a4-840e-ef4c87f2f68d_f6BH.pngकरीब 22 साल पहले सलमान खान रूस में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक महिला के हाथ में एक लिफाफा दे आए थे। जब उस महिला ने वो लिफाफा खोला तो वो हैरान हो गई। आखिरी क्यों सलमान ने उस रूसी महिला को वो लिफाफा दिया था।
सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उनके करीब रहने और जानने वाले लोग कहते हैं कि सलमान मोम के दिल के बने हैं। जरूरतमंद के लिए न वो समय देखते हैं न अपना बैंक अकाउंट। सलमान बस दिल खोलकर लोगों पर लुटा देते हैं। सलमान की ये दरियादिल सिर्फ भारतीयों पर नहीं बल्कि विदेशी लोगों पर भी बरसी है। एक 65 साल की रूस की महिला को सलमान खान ने एक लिफाफा दिया और चले गए। जब उस महिला ने वो लिफाफा खोला तो उसकी आंखें फटी रही। वो लिफाफ देखकर रो पड़ी। जानिए आखिर क्यों सलमान ने उस रूसी महिला को वो लिफाफा दिया था?
सलमान खान ने विदेशी महिला को दिया था लिफाफा
ये किस्सा साल 2005 में सलमान खान की फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से जुड़ा है। इस फिल्म की शूटिंग रिलीज से पहले 2004 में रूस में शुरू हुई थी। रूस की एक लोकेशन पर फिल्म का सेट लगाया हुआ था। बड़ी प्रोडक्शन टीम फिल्म का सारा काम संभाल रही थी। सलमान खान के कॉस्टयूम के लिए रूस की ही एक 65 साल की महिला को काम पर रखा गया था। वो सलमान खान की कॉस्टयूम असिस्टेंट थी। सलमान जब भी सेट पर आते वो महिला एक्टर को सब के सामने डांटने लगती। वो जानती थी कि सलमान कितने बड़े स्टार हैं, लेकिन वो अपने कॉस्टयूम को लेकर बेफिक्र हैं। वो महिला सलमान को मां की तरह पूरी यूनिट के सामने डांट दिया करती। कपड़ों को लेकर अक्सर उन्हें सुनना पड़ता था।
सलमान ने जो लिफाफे में दिया उससे महिला हैरान थी
सलमान उस महिला के काम, जिम्मेदारी को समझ रहे थे इसलिए वो भी डांट पर कुछ नहीं कहते थे। लेकिन पूरा यूनिट हैरान था कि कैसे ये महिला सलमान को सबसे सामने बिना किसी डर के डांट देती है। कुछ समय तक रूस में फिल्म की शूटिंग चली। शूटिंग खत्म हुई और यूनिट के साथ सलमान भी वापस अपने देश लौटने लगे। वापस आने से पहले वो उस महिला से मिलने गए। लोगों को लगा था कि शायद सलमान उस डांट के बदले महिला से कुछ कहने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने उस महिला को बुलाया, उन्हें गले लगाया, उनका माथा चूमा और उनके हाथ में एक लिफाफा पकड़ा दिया। सलमान बाय बोलकर चल दिए। महिला ने कुछ समय बाद जब वो लिफाफा खोला तो उसकी आंखें फटी रही। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने उस लिफाफे में 10000 डॉलर रखे थे। आज के समय में 10 लाख से थोड़ी कम है। उस समय के हिसाब से ये बहुत बड़ी रकम थी। सलमान की दरियादिली के चर्चे इसलिए इंडस्ट्री में मशहूर है।
सलमान ने की थी एक्टर्स की मदद
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है। सलमान कैंसर पेशेंट से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथी कलाकारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। किसी को फिल्मों में काम दिलवाना हो या बुरे दौर में पैसों से मदद करनी हो, सलमान हमेशा तैयार रहते हैं। सलमान ही थे जिन्होंने एक्टर इंद्रर कुमार की मदद के लिए पैसे दिए थे। एक्टर फरहाज खान की भी मदद के लिए उन्होंने पैसे भेजे थे। हालांकि। दोनों ही एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




