Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/salmk_1785811440943_1785811469227_3d7110ef-9876-42f0-be43-1035966a9e83.jpgसलमान खान की हेल्थ को लेकर कुछ दिनों से काफी चर्चा है खासकर जब एक्टर को कुछ दिनों पहले फैंस ने स्पॉट किया। एक्टर के वजन कम को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।
सलमान खान को कुछ दिनों पहले जब स्पॉट किया गया था तो उनके अचानक वजन कम होने पर फैंस ने चिंता जाहिर की थी। सलमान के फैंस परेशान हो गए थे कि कहीं सलमान को कोई दिक्कत तो नहीं। लेकिन अब सलमान ने खुद बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम कर दिया है।
सलमान का 16 किलो वजन हुआ कम
दरअसल, सलमान अपने भाई सोहेल से मिलने शो अलायंस में गए थे। इस दौरान सलमान, सोहेल से बात करते हुए कहते हैं कि तुमने काफी वजन कम कर दिया है। सोहेल फिर अपने सिक्स पैक एब्स दिखाकर बोलते हैं कि उन्होंने 12 किलो वजन कम कर दिया है। तब सलमान बोलते हैं कि उनका खुद 16 किलो वजन कम हो गया है। सलमान की बात सुनकर सब हैरान हो जाते हैं।
सलमान ने कसा था हेल्थ पर तंज
बता दें कि जब सलमान को वजन कम के साथ स्पॉट किया गया था तो हर जगह इस पर चर्चा हो रही थी। तब सलमान ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, आप लोगों की तबीयत कैसी है?
वैसे सलमान कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अब काफी पोस्ट करते हैं। हाल ही में उन्होंने जिम से अपने वर्कआउट के बाद की फोटो शेयर की थी जिसमें वह शर्टलेस थे और शीशे की तरफ देख रहे थे। फोटो शेयर कर सलमान ने लिखा था, सलमान खान डर गया…हमममम…जो डर गया वो मर गया।
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ
सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म चली नहीं थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने राजा शिवाजी में कैमियो किया था। अब वह फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
फिल्म का पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था, लेकिन बाद में इसे बदल कर मातृभूमि कर दिया गया। इसके अभी तक कई गानें रिलीज हो चुके हैं। हालांकि अभी तक मूवी की रिलीज डेट को लेकर अपडेट नहीं आया है। लेकिन फैंस को जरूर उनका बेसब्री से इंतजार है।
सलमान का बिग बॉस शो
इसके अलावा सलमान बिग बॉस शो में भी नजर आने वाले हैं। वह बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं। इस बार शो का 20वां सीजन होगा। बिग बॉस में सलमान को काफी पसंद किया जाता है बतौर होस्ट और फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि इस बार कौनसे सेलेब शो में आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




