Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/samanthar_1782322134540_1782322146211_482a71c7-3e16-4643-86fe-13087eb01cdf.jpgसामंथा रुथ प्रभु के फैंस को जिसका इंतजार था वो समय आ गया है। एक्ट्रेस ने खुद अब प्रेग्नेंसी को कन्फर्म दिया है। जानें एक्ट्रेस ने आगे ब्रेक को लेकर क्या कहा।
सामंथा रुथ प्रभु का कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल हुआ जिससे फैंस को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिख रहा था जिसके बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कन्फर्म नहीं किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट हैं।
दरअसल, अपनी फिल्म मा इति बंगाराम के मीडिया इवेंट के दौरान सामंथा ने सब क्लीयर कहा और बताया कि वह कुछ दिन काम से ब्रेक भी लेंगी।
सामंथा ने क्या कहा
सामंथा ने कहा, ‘मा इति बंगाराम। मैं फिलहाल अपनी कंडिशन की वजह से एक छोटा ब्रेक लूंगी। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी है। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए दूसरी फिल्म लेकर आऊंगी।’
पति भी थे साथ मौजूद
इस दौरान सामंथा के साथ उनके पति मा इति बंगाराम भी बगल में बैठे थे औक वह भी स्माइल करते हैं।
करीबी ने पहले किया था कन्फर्म
बता दें कि कुछ दिनों पहले सामंथा के एक करीबी ने स्क्रीन से बात करते हुए कहा था, ‘सामंथा अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं और कपल अभी काफी खुश हैं खासकर सामंथा जो मां बनने वाली हैं।’
वहीं डायरेक्टर नंदिनि रेड्डी ने कहा था, ‘उनकी प्रेग्नेंसी काफी खूबसूरत समय पर आई है क्योंकि हमारी फिल्म मां इति बंगाराम इतनी सक्सेस बनी है।’
सामंथा और राज की शादी
बता दें कि सामंथा और राज ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
सामंथा-राज की स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों द फैमिली मैन 2 में साथ काम करते हुए मिले। इसके बाद दोनों ने सिटाडेल हनी बनी में साथ काम किया जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी थीं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा और चुप्पी बनाए रखी। इसके बाद फिर दोनों ने अचानक शादी की फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया था।
बता दें कि राज से पहले सामंथा ने नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों साल 2017 से 2021 तक साथ थे। नागा ने फिर शोभिता धुलिपाला से शादी की। वहीं राज भी पहले शादीशुदा थे।
अब सामंथा की फिल्म मां इति बंगाराम की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। डायरेक्टर नंदिनि के साथ यह सामंथा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों जबरदस्त और ओह बेबी में साथ काम किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




