Home - सारी दुनिया में बिक रहे हैं भारत में बने iPhone, केवल 5...

सारी दुनिया में बिक रहे हैं भारत में बने iPhone, केवल 5 महीने में 13.2 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत से Apple iPhone का एक्सपोर्ट फाइनेंशियल इयर 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में रिकॉर्ड 13.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में भारत की भूमिका मजबूत हो रही है।

Apple के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है और भारत से iPhone एक्सपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल इयर 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों यानी अप्रैल से अगस्त के दौरान भारत से करीब 13.2 अरब डॉलर वैल्यू के iPhone एक्सपोर्ट किए गए हैं। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये के करीब है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब 47 फीसदी ज्यादा है।

भारत में Apple के iPhone प्रोडक्शन में लगातार ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी और उसके कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स भारत में बड़ी संख्या में iPhone तैयार कर रहे हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इससे भारत धीरे-धीरे Apple के ग्लोबल सप्लाई नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में उभर रहा है।

अमेरिका भेजे जा रहे हैं सबसे ज्यादा iPhone

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका भारत से iPhone और अन्य स्मार्टफोन के लिए सबसे बड़े एक्सपोर्ट मार्केट्स में शामिल है। अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान भारत से कुल 13.34 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए गए। इनमें से करीब 9.4 अरब डॉलर के स्मार्टफोन अमेरिका भेजे गए। इसका मतलब है कि इस दौरान भारत के कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का बड़ा हिस्सा अमेरिकी मार्केट के लिए था।

भारत में लगातार प्रोडक्शन बढ़ा रहा है Apple

Apple के लिए भारत में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा फायदा यह है कि कंपनी अपनी ग्लोबल सप्लाई चेन का अलग-अलग देशों में विस्तार कर रही है। लंबे समय से iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन भारत में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ कंपनी यहां से दूसरे देशों के लिए डिवाइस तैयार और एक्सपोर्ट कर रही है।

भारत सरकार की Production Linked Incentive यानी PLI स्कीम को भी देश में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिशों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत से मोबाइल फोन एक्सपोर्ट में पिछले कुछ वर्षों में तेज वृद्धि हुई है। Apple जैसे बड़े ग्लोबल ब्रांड की स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट को भी मजबूती मिल रही है।

बता दें, भारत में iPhone की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। Apple अब भारत में कई नए iPhone मॉडल की असेंबली कर रहा है और यहां बनने वाले कुछ मॉडल घरेलू बिक्री के अलावा विदेशी बाजारों में भी भेजे जा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN