Home LIFESTYLE NEWS HINDI सितंबर में लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, नवंबर तक बालकनी बनेगी...

सितंबर में लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, नवंबर तक बालकनी बनेगी रंग-बिरंगी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालकनी की सजावट के लिए उसमें एक दो पौधे ऐसे जरूर लगाने चाहिए जिनमें फूल आते हों। ऐसे में यहां हम 5 ऐसे पौधो का नाम बता रहे हैं जिनहें अगर आप सितंबर में लगाएंगे तो नवंबर के महीने तक उनमें खूब फूल आने लगेंगे। 

घर की बालकनी की सजावट के लिए उसमें गमले रखना बहुत कॉमन है। कई लोग अपनी छोटी की बालकनी को भी सुंदर पौधों से सजा देते हैं। ज्यादातर लोग बालकनी में कुछ पौधों को रखकर एक ऐसा कोना बना देते हैं, जिससे खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। सुबह चाय के साथ पौधों के बीच कुछ पल बिताने के लिए लोग बालकनी में एक छोटी बैठक भी बना देते हैं। अगर आपकी बालकनी में फूलों वाले पौधे नहीं हैं तो आप सितंबर के महीने में 5 पौधे अपने घर जरूर लेकर आ जाएं। सितंबर महीनें में जब आप इन पौधों को लगाएंगे तो नवंबर तक इनमें खूब फूल खिलने लगेंगे।

1) गेंदा

गेंदा सितंबर में लगाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस पौधे को घर पर भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए एक गेंदे के फूल को अच्छी तरह से सुखा लें और फिर तोड़कर इसके नीचे वाले काले सफेद हिस्से को अलग कर लें। इस हिस्से को पानी में भिगाएं और फिर गमले की मिट्टी में दबा दें। पौधे को अच्छी धूप वाली जगह पर रखें और ऐसी मिट्टी इस्तेमाल करें जिसमें पानी जमा न हो। नियमित पानी और पर्याप्त धूप मिलने पर पौधा तेजी से बढ़ता है और कुछ ही हफ्तों में फूल आने लगते हैं।

2) पेटुनिया

पेटुनिया बालकनी और गमलों के लिए खासतौर पर अच्छा पौधा है। इसे रोजाना करीब 5 से 6 घंटे धूप मिलना फायदेमंद रहता है। इस पौधे की मिट्टी को हल्का और अच्छी तरह से पानी निकलने वाला रखेंर। पौधे की केयर के लिए सूखे फूलों को समय-समय पर हटाते रहें। इससे नए फूल आने में मदद मिलती है।

3) पैंसी

पैंसी ठंडे मौसम में अच्छी तरह खिलने वाला फूल है। जब आप सितंबर में पौधा लगाएंगे तो आने वाले महीने में ठंडा मौसम आने पर इसकी ग्रोथ बेहतर हो सकती है। इसे हल्की से पर्याप्त धूप में रखें। इसी के साथ नियमित लेकिन नियंत्रित सिंचाई पौधे के लिए जरूरी है।

4) एस्टर

एस्टर में रंग-बिरंगे फूल आपके मन को खुश कर देंगे और आपकी बालकनी की शोभा को बढ़ाएंगे। इसे धूप वाली जगह पर रखें और इसके लिए ऐसी मिट्टी को चुनें जो एक्सट्रा पानी को निकाल दें।पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें। इसी के साथ कोशिश करें कि पौधे को पर्याप्त हवा मिलती रहे। इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जरा सी केयर के साथ पौधा बहुत बड़ा हो सकता है।

5) डायन्थस

डायन्थस एक बेहद फेमस और सुंदर फूलों वाला पौधा है। जिसे छोटे, आकर्षक और महकदार फूलों के साथ बगीचों में उगाया जा सकता है। खूबसूरत और कई रंगों में आने वाले फूलों का ये पौधा अच्छी धूप में रखा जाना चाहिए। इसकी मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी आसानी से निकल जाए। नियमित रूप से सूखे फूल हटाने से पौधा लंबे समय तक फूल दे सकता है।

नोट

अगर आप चाहते हैं कि नवंबर तक पौधों में फूल आने लगें तो पौधे की किस्म, धूप और देखभाल अच्छी तरह से करें। सितंबर में पौधे लगाते समय आपके शहर के तापमान के अनुसार किस्म चुनना बेहतर रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN