Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/anupriya_ranbir_1790157740352_oq7G_1790157745129_RhjG_77c3a957-7361-453d-b5a3-3c5003dd6889_jqwy.pngरणबीर कपूर ने रामायण की शूटिंग के दौरान नॉनवेज खाना बंद कर दिया था। अब हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसे रोल के लिए सिर्फ नॉनवेज छोड़ना काफी नहीं है।
रणबीर कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा। फिल्म के ऐलान के बाद से ही ऐसा दावा किया जा रहा था कि भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने नॉनवेज छोड़ दिया था। अब रणबीर कपूर ने नॉनवेज छोड़ने वाले दावों को लेकर हनुमान अंश की प्रोड्यूसर्स में से एक अनुप्रिया नागर ने बात की है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोल के लिए सिर्फ नॉनवेज छोड़ने काफी नहीं है।
रणबीर के नॉनवेज छोड़ने पर क्या बोलीं हनुमान अंश की प्रोड्यूसर?
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में अनुप्रिया से सवाल हुआ कि हनुमान अंश की रिलीज के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा कर रहे हैं कि रणबीर ने भगवान राम के रोल के लिए नॉनवेज छोड़ा है, लेकिन ऐसे रोल के लिए सिर्फ नॉनवेज छोड़ना काफी नहीं है। इस बारे में वो क्या कहना चाहेंगी?
अनुप्रिया बोलीं- उनका चरित्र ठीक होना चाहिए
सिद्धार्थ के सवाल का जवाब देते हुए अनुप्रिया ने कहा कि वो 100 प्रतिशत इस बात से सहमति रखती हैं कि सिर्फ नॉनवेज छोड़ना काफी नहीं है। उन्होंने कहा, “100 पर्सेंट, क्योंकि उदाहरण के तौर पर हमारी फिल्म में शोभिनव ने महाराज जी का रोल निभाया है। अभी सब लोग शोभिनव को महाराज जी ही मानते हैं। क्योंकि मैं और आप महाराज जी से कभी नहीं मिले हैं, तो हमने जो देखा है, हम वही जानते हैं। इसी तरह इस फिल्म (रामायण) में भी लोग एक्टर को राम जी के तौर पर देखने लगेंगे। जैसे की प्रेमानंद महाराज ने कहा था, मैं वो फिर से कहूंगी कि उनका चरित्र ठीक होना चाहिए। ये बहुत जरूरी है। उनका खानपान ठीक होना चाहिए और उन्हें इस चीज को लेकर भी सतर्क होना चाहिए कि वो किन लोगों के साथ दिख रहे हैं, किस तरह के लोगों से मिल रहे हैं।”
हनुमान अंश की सफलता के बाद अनुप्रिया को क्या समझ आया?
अनुप्रिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आ रहा है कि कैसे उनकी हनुमान अंश की सफलता के बाद वो लोग इस जोन में आ गए हैं जहां लोग उन्हें देख रहे हैं, जहां लोग उनके हर कदम पर नजर बनाए हुए हैं। तो अब मुझे समझ आने लगा है कि ये बहुत जरूरी है कि आप कहां जा रहे हो, कैसे जा रहे हो।
अनुप्रिया बोलीं- एक्टर्स की जिम्मेदारी ज्यादा
प्रोड्यूसर से दोबारा सवाल हुआ कि क्या वो कह रही हैं कि सिर्फ नॉनवेज छोड़ना उस रोल को जीना नहीं है? अनुप्रिया ने कहा कि नॉनवेज छोड़ना तो बस एक बात है, उन्हें काफी कुछ करना चाहिए। अपनी बात को समझाते हुए अनुप्रिया ने कहा, “किसी से वो बता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार से कहा कि वो हनुमान अंश देखकर आए। वो शख्स उनके बोलने के पांच दिन बाद फिल्म देखने गए। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पांच दिन का समय क्यों लिया? सामने से जवाब आया कि पांच दिन तक वो नॉनवेज नहीं खा रहे थे ताकि वो इस फिल्म को पवित्रता से देख पाएं।”
सिर्फ नॉनवेज छोड़ना काफी नहीं
अनुप्रिया ने कहा, “मुझे खुशी है कि लोग अब इस तरह से सोच रहे हैं कि मैं नॉनवेज छोड़कर फिल्म देखता हूं। तो सोचिए अगर दर्शक ऐसा कर रहे हैं तो एक्टर की जिम्मेदारी तो और बढ़ जाती है। केवल नॉनवेज छोड़ना तो सिर्फ एक चीज है। बहुत सारी चीजें हैं जो आपको करनी चाहिए। आपको संकल्प लेना चाहिए जैसे हमारी फिल्म में हमारे शूट से पहले हर रोज हमारी पूरी टीम हनुमान चालीसा पढ़ती थी।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




