Source :- LIVE HINDUSTAN
BSNL ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 259 रुपए है और प्लान में 700GB डेटा, 25Mbps स्पीड, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स मिलते हैं। जानिए इस प्लान के सभी फायदे।
BSNL Rs 259 Launched: बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 300 रुपए का नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। आमतौर ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत कम से कम 400 रुपए प्रति महीना होती है, भले ही आप सबसे बेसिक सर्विस ही क्यों न लें। लेकिन BSNL ने अपने प्रमोशनल ऑफ़र के तहत ग्रामीण ग्राहकों के लिए 259 रुपए का नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में घर या छोटे ऑफिस के लिए इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं।
इंटरनेट के साथ इसमें कॉलिंग और कुछ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान की एक बड़ी खासियत यह है कि नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर ग्राहकों से किसी तरह का इंस्टॉलेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी कनेक्शन लगाने की पूरी प्रक्रिया मुफ्त रहेगी। इतना ही नहीं, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए जरूरी वाई-फाई मॉडेम भी बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को शुरुआत में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा और यह प्लान और भी किफायती बन जाता है।
BSNL के 259 रुपये वाला प्लान में मिलेंगे ये फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 700GB डेटा दिया जाएगा। हालांकि यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो देखने, सोशल मीडिया, ईमेल या सामान्य ऑफिस वर्क के लिए करते हैं तो 700GB डेटा अधिकांश यूजर्स के लिए इतना डेटा काफी है।
BSNL के इस नए प्लान में ग्राहकों को 25Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इतनी स्पीड में HD वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग, वेब ब्राउजिंग हो जाएगी। इंटरनेट के अलावा BSNL इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। यानी ग्राहक इंटरनेट के साथ-साथ लैंडलाइन कॉलिंग का फायदा भी उठा सकेंगे।
BSNL ने इस प्लान को सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रखा है। ग्राहकों को Prasar Bharti TV, Waves App और BSNL Skypro IFTV जैसे प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इससे यूजर्स कई तरह का मनोरंजन कंटेंट देख सकेंगे। OTT और टीवी कंटेंट को शामिल करने से यह प्लान और भी आकर्षक बन जाता है। BSNL सीमित समय के लिए ब्रॉडबैंड इंस्टॉलेशन मुफ्त में भी दे रही है। अगर आप इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं, तो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, BSNL Self Care ऐप के जरिए भी आसानी से प्लान एक्टिवेट या रिचार्ज कराया जा सकता है।
BSNL का 449 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान भी है अच्छा ऑप्शन
अगर आपको ज्यादा डेटा और बेहतर स्पीड चाहिए तो BSNL का 449 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान बेस्ट है। इस प्लान में ग्राहकों को 50Mbps स्पीड और 3.3TB डेटा मिलता है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मुफ्त है। यह एक प्रमोशनल प्लान है जो आमतौर पर नए ग्राहकों के लिए पहले 6 महीनों के लिए उपलब्ध होता है। अवधि समाप्त होने के बाद, आपको 499 रुपये के प्लान या किसी अन्य फाइबर बेसिक प्लान में अपग्रेड किया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




