Source :- LIVE HINDUSTAN
Most Peaceful Hill Station: भीड़भाड़, शोर-शराबे से बचने के लिए हर कोई पहाड़ों पर भाग रहा। लेकिन शिमला, मनाली क्या चकराता और लैंसडाउन जैसी जगहों पर भी आपको लोगों की भीड़ मिल जाएगी। लेकिन दिल्ली से 7 घंटे की दूरी पर बसे मशोबरा को मोस्ट पीसफुल हिल स्टेशन माना जा रहा।
दिल्ली में रहने वाले लोग भीड़-भाड़, शोर-शराबे और चमकती लाइट से दूर जाने के लिए पहाड़ों की सैर बहुत करते हैं। लेकिन अब तो पहाड़ों के रास्तों पर भी आपको भीड़ ही भीड़ नजर आती है। ऐसे में हर किसी को शांत और सुकून देने वाली जगह की तलाश है। आपकी ये तलाश खत्म हो सकती है हिल स्टेशन मशोबरा पर, जो हिमाचल के पहाड़ों पर बसा है। यहां की साफ आबोहवा और देवदार के ऊंचे पेड़ों से घिरा जंगल, सेब के बगीचे और एक शांत शहर, जहां पर आप प्रकृति को और भी ज्यादा करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां पहुंचकर आपको एक सुकून की फीलिंग होगी। कोई जल्दीबाजी नहीं कोई भागदौड़ नहीं। ऐसा लगता है आपके और प्रकृति के बीच में कोई और नही है। मशोबरा का चार्म लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है। हिमालय की वादियों को तसल्ली के साथ निहारना है तो ये डेस्टिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है। और, सोशल मीडिया पर इसे इंडिया का मोस्ट पीसफुल हिल स्टेशन नाम से ट्रेंड कर रहा। तो अब आप भी जान लें इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी और ट्रिप का कितना होगा खर्च।
कहां पर है मशोबरा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का ये एक छोटा सा कस्बा है मशोबरा। जहां पर आप बाई रोड दिल्ली से 7-8 घंटे में पहुंच सकते हैं। वैसे अगर आप चाहें तो ट्रेन की जर्नी भी कर सकते हैं और ये ट्रेन की जर्नी कम समय में पूरी होगी। शिमला से मात्र 11 किमी दूर बसे इस कस्बे तक पहुंचने के लिए 30-40 मिनट का समय लगता है। शिमला से सटे होने के बाद भी ये जगह अभी तक टूरिस्ट की चहल-पहल से दूर ही रहती है। लेकिन अब मशोबरा तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
मशोबरा में घूमने के लिए प्लेसेज
- वैसे तो मशोबरा से गुजरती सड़कें ही इसे खास बना देती हैं क्योंकि ये पूरा कस्बा जंगलों से घिरा है। लेकिन यहां पर आपको आरक्षित वन अभयारण्य में घूमे का मौका मिल सकता है।
- क्रेग्नानो नाम का इटैलियन विला है। जहां पर लगे फूल पौधे इसे फेवरेट पिकनिक स्पॉट बनाता है।
- तत्तापानी नदी गर्म पानी के झरनों के कारण फेमस है।
- इसी के पास शिव गुफा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये रहस्यमयी अंधेरी गुफा है।
- चैडविक फॉल्स देखने की बेहतरीन जगह है। यहां का साफ पानी क्रिस्टल की वजह से चमचमाता है। इसे चिड़कू झार कहा जाता है।
- मशोबरा के गांवों में ही बना है शिव जी का मंदिर महासू देवता का मंदिर। यहां भी टूरिस्ट दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
- इसके अलावा गर्मियों में राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास भी टूरिस्ट के घूमने के लिए फेमस है।
मशोबरा घूमने का खर्च
मशोबरा पहुंचने के लिए आपको बजट में होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट भी मिल जाएंगे। इस हिल स्टेशन तक आने के लिए आप दिल्ली से शिमला तक बस से आ सकते हैं। फिर कैब या टैक्सी की मदद से आराम से पहुंचा जा सकता है। मशोबरा की ट्रिप 6000-7000 हजार में पूरी की जा सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




