Home मनोरंजन समाचार सोहेल खान होंगे रियलिटी शो अलायंस के नए कंटेस्टेंट, बोले-पहली बार कर...

सोहेल खान होंगे रियलिटी शो अलायंस के नए कंटेस्टेंट, बोले-पहली बार कर रहा हूं, सपोर्ट करना

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/Sohail_Khan_1746026050542_1782640254676_3cf4ae03-6120-4191-a408-7d512bd99e88.jpg

सलमान खान के भाई सोहेल खान भी अब रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट बने नजर आएंगे। एक्टर प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में नजर आएंगे। उन्होंने लोगों से खुद को सपोर्ट करने की बात कही है। सोहेल को टास्क परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा।

OTT प्लेटफार्म पर इस समय रियलिटी शोज की बाढ़ आई हुई है। हाल में कुनाल खेमू के शो अलायंस खबरों में बना हुआ है। इस शो में कुशाल टंडन, वंशज सिंह, रवि किशन जैसे पॉपुलर सितारे नजर आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट और उनके बीच विवादों की वजह से ये शो पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस शो में सोहेल खान भी एंट्री लेने जा रहे हैं। खुद सोहेल खान ने ये कन्फर्म किया और सपोर्ट मांगा है।

सोहेल ने किया कन्फर्म

हाल में सोहेल खान पैपराजी के सामने नजर आए थे। एक्टर ने जमकर पोज दिए और फिर कन्फर्म किया कि वो शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पैपराजी ने जब पूछा कि क्या वो अलायंस में जा रहे हैं। इसके जवाब में सोहेल कहते हैं, ‘हां जा रहा हूं। पहली बार ऐसा कुछ कर रहा हूं तो सपोर्ट करना।’

रियलिटी शो के लिए खुश हैं सोहेल

हाल में सोहेल खान ने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने अलायंस में हिस्सा लेने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मुझे अलायंस का ऑफर मिला, तो मैं सच में एक्साइटेड था क्योंकि यह कोई आम रियलिटी शो नहीं है। मुझे इसकी जो बात सबसे अच्छी लगी, वह यह है कि इसमें सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं है यह लोगों, भरोसे और हालात के हिसाब से खुद को ढालने के बारे में है। मुझे चैलेंज लेना पसंद है और यह मुझे सही चैलेंज लगा। मैं सबसे मिलने और यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि गेम कैसे आगे बढ़ता है, क्योंकि सच कहूं तो, आप कभी नहीं जानते कि आगे क्या हो सकता है। मैं ऐसे परिवार से आता हूं जहां वफादारी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है। लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि अलायंस जैसे गेम में नियम अलग होते हैं। रिश्ते रातों-रात बदल सकते हैं और भरोसा हर दिन कमाना पड़ता है। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनूंगा, जैसा हूं वैसा ही रहूंगा और अपना गेम खेलूंगा।’ अब सोहेल खान रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

सोहेल खान की फिल्में

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खुद भी एक्टर रहे हैं। उन्होंने ट्यूबलाइट, मैंने दिल तुझको दिया, कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर, मैंने प्यार किया जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। अब सोहेल रियलिटी शो में टास्क परफॉर्म करते नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN