Home - स्पेशल ‘लाल’ कलर में Vivo V80 FE, भारत में जल्द होगा लॉन्च,...

स्पेशल ‘लाल’ कलर में Vivo V80 FE, भारत में जल्द होगा लॉन्च, सामने आई डिटेल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लगता है कि Vivo V80 FE जल्द भारतीय बाजार में डेब्यू करने वाला है। इसे भारत के BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। अब एक टिप्स्टर ने भारतीय बाजार के लिए इसके कलर वेरिएंट की पुष्टि कर दी है। कहा जा रहा है कि इसका रेड कलर वेरिएंट देश के लिए एक्सक्लूसिव होगा।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी अब Vivo V80 FE को भारतीय बाजार में लागने की तैयारी में लगी है, जो वीवो की V80 लाइनअप का एक नया फोन होगा। हालांकि खुद वीवो ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिससे यह हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द भारत में डेब्यू कर सकता है। अब एक पॉपुलर टिप्स्टर ने यह बता दिया कि वीवो का यह फोन भारत में किन कलर्स में आएगा। बता दें कि यह फोन की ग्लोबल लिस्टिंग के जरिए इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Vivo V80 FE भारत में दो कलर्स – रेड और ग्रीन – में आ सकता है। रेड कलर वेरिएंट भारत के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है।

भारत के लिए रेड कलर एक्सक्लूसिव होगा

टिप्स्टर पारस गुगलानी ने अपने ऑफिशियल पेज (@PassionateGeekz) पर बताया कि V80 FE भारत में दो कलर्स – रेड और ग्रीन – में आ सकता है। कहा जा रहा है कि रेड कलर वेरिएंट सिर्फ भारत के लिए है, जबकि अन्य देशों में यह ‘चिल ग्रीन’ और ‘स्पार्कलिंग गोल्ड’ कलर्स में भी लिस्ट किया गया है।

Vivo V80 FE

हालांकि, अभी तक खुद वीवो ने अपकमिंग फोन की भारतीय लॉन्च डेट या फिर कलर ऑप्शन्स की पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन डिटेल्स पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है। BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर इसे मॉडल नंबर V2624 के साथ देखा गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी इसे देश में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Vivo V80 FE के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल लिस्टिंग के अनुसार, वीवो V80 FE में फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट होगा, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 7 पर चल सकता है।

कैमरे की बात करें तो, वीवो V80 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का ZEISS-ब्रांडेड प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी फोन में 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में IP68 + IP69 रेटिंग, वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN