Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार स्वरा भास्कर से पंगा, सिवेट तोमर से हाथापाई… ‘राइज एंड फॉल 2’...

स्वरा भास्कर से पंगा, सिवेट तोमर से हाथापाई… ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आने वाले शहजाद पूनावाला कौन हैं?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/shehzad_1790593064303_KQ7t_1790593070516_AX4D_d42e39d0-d668-418a-bc59-057dfea73b34_rA3y.png

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में पूर्व भाजपा प्रवक्ता व राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला का अन्य प्रतियोगियों के साथ तीखा विवाद देखने को मिला।

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया है। आज आए एपिसोड में राजनीतिक विश्लेषक और पूर्व भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का शो के अन्य प्रतियोगियों के साथ जबरदस्त विवाद देखने को मिला। एक तरफ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद के बीच तीखी बहस हुई। वहीं दूसरी ओर रियलिटी शो स्टार सिवेट तोमर के साथ उनकी बात हाथापाई तक जा पहुंच गई। ऐसे में लोग सर्च कर रहे हैं कि आखिर शहजाद पूनावाला कौन हैं।

स्वरा भास्कर: ‘मेरे नाम से ली लाइमलाइट’

एपिसोड के दौरान माहौल तब गर्म हो गया जब स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। बहस के दौरान स्वरा भास्कर ने शहजाद पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “मैंने आपका वीडियो देखा था, आपने मेरे बारे में झूठ कहा था। आपने मेरा नाम हेडलाइन में बने रहने के लिए यूज किया था। आप व्यूज के लिए मेरा नाम हेडलाइन में रखते हो। 36 हजार वीडियो बना रखे हैं मेरे बारे में। मैं तेरा नाम तक नहीं जानती थी। ट्रेलर में देखा था मैंने तुझे पहली बार एक हफ्ते पहले।”

सिवेट तोमर से हाथापाई तक पहुंची नौबत

स्वरा के साथ हुई कहासुनी के अलावा के दौरान शहजाद ने सिवेट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सिवेट की रीड की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है। भाई, ये दोगलापन है। जाओ भाई जाओ, करो अलायंस। ये है अलायंस, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है, वह स्वरा भास्कर के साथ बैठा है।” सिवेट भड़क गए और उन्होंने शहजाद पर हाथ उठा दिया।

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला पेशे से वकील और राजनीतिक विश्लेषक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2008 में कांग्रेस पार्टी (AICC रिसर्च टीम) से की थी। 2017 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को उन्होंने धांधली और वंशवाद बताकर चुनौती दी थी, जिसके बाद वे कांग्रेस से अलग हो गए। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख के रूप में टीवी न्यूज डिबेट्स का एक जाना-माना चेहरा बने रहे।

शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर के बारे में क्या कहा था?

बीजेपी प्रवक्ता और राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर काम करते हुए शहजाद पूनावाला कई मौकों पर बॉलीवुड हस्तियों के राजनीतिक बयानों की आलोचना करते थे। शहजाद ने कई टीवी इंटरव्यू और न्यूज डिबेट्स में सीएए (CAA), जेएनयू (JNU) विवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे मुद्दों पर स्वरा भास्कर के स्टैंड का कड़ा विरोध किया था।

‘राइज एंड फॉल 2’ में कौन-कौन है?

एपिसोड के आखिर तक, करण, तेज प्रताप यादव, शहजाद, प्रियंका, स्वरा, सिवेट, इरिना और राज पेंटहाउस में थे। वहीं निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी बेसमेंट में थे। बता दें, इस बार इस सीजन को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN