Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्वीमिंग करते ही क्या आपका बच्चा भी हो जाता है बीमार? जानिए...

स्वीमिंग करते ही क्या आपका बच्चा भी हो जाता है बीमार? जानिए वजह और कैसे रखें सेफ

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बच्चों को पानी  से खेलना बहुत पसंद होता है इसलिए वह स्विमिंग को काफी एंजॉय करते हैं। लेकिन ज्यादातर पेरेंट्स शिकायत करते हैं की स्वीमिंग करते ही उनका बच्चा बीमार हो जाता है। जानिए इसकी वजह और बच्चे को कैसे रखें सेफ

ज्यादातर बच्चों को पानी में छप-छप करना, पानी को पकड़ना उसके साथ खेलना काफी पसंद होता है। यही वजह है कि स्वीमिंग पूल को देखते ही उसमें तैरने के लिए बच्चे एक्साइटेड हो जाते हैं। एक बार पूल में छोड़ने के बाद बच्चों को उसमें से बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। भले ही बच्चों को पूल में मजा करते हुए देखकर पेरेंट्स को खूब खुशी होती हो लेकिन एक बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा स्वीमिंग करते ही बीमार हो जाता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो आपको बीमारी की वजह समझने की जरूरत है। जानिए बच्चे स्वीमिंग के बाद क्यों हो जाते हैं बीमार और इस समस्या से कैसे करें उन्हें प्रोटेक्ट।

स्वीमिंग के बाद बच्चे क्यों हो जाते हैं बीमार

जब बच्चा पूल से निकलने के बाद बीमार हो जाता है, तो ज्यादातर पेरेंट्स स्वीमिंग पूल के पानी को दोष देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूल का पानी रोजाना नहीं बदला जाता है और इसे साफ रखने के लिए क्लोरीन केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी मानते हैं कि पूल का पानी बच्चों को बीमार कर देता है तो आपको समझना होगा की पानी के अलावा भी कुछ कॉमन गलतियां बच्चों को बीमार कर सकती हैं। इंस्टाग्राम पर कॉन्टेंट क्रिएटर मॉम स्वाति ने एक पोस्ट के जरिए उन गलतियों के बारे में बताया है जो पूल में तैरने के बाद बच्चे को बीमार कर सकती हैं।

स्वाति का कहना है कि बच्चा खुशी-खुशी घंटों तक पानी में खेलता-कूदता है, लेकिन एक-दो दिन बाद ही उसे बहती नाक और हल्का बुखार हो जाता है। वह मानती हैं कि अक्सर स्विमिंग के बाद होने वाली सर्दी-जुकाम की वजह वह होती है जो पानी से बाहर निकलने के बाद होती है। जब बच्चे गीले स्विमसूट में बैठे रहते हैं या ठंडी हवा या एसी में गीले बालों को सूखने देते हैं, तो शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए उनकी ब्लड वेसेल्स तेजी से सिकुड़ जाती हैं। इस ठंडक से नाक और सांस की नली के टिशू की सुरक्षा क्षमता कुछ समय के लिए कमजोर हो जाती है, जिससे आम वायरस आसानी से वहां पनप सकते हैं।

बच्चे को कैसे रखें प्रोटेक्टेड

  1. 5-मिनट का नियम अपनाएं- स्वीमिंग सेशन खत्म होते ही पेरेंट्स सामान समेटने लगते है, इस समय पर बच्चे गीले कपड़ों में रहते हैं। उन्हें गीले कपड़ों में न रहने दें। उन्हें तुरंत गर्म और पूरी तरह सूखे कपड़े पहनाएं।
  2. स्कैल्प को सुखाएं- हवा में गीले बालों को सुखाने से ब्लड वेसल्स में ऐंठन हो सकती है। उनके सिर को सूखे तौलिए से लपेटें या जल्दी से ब्लो-ड्रायर से सुखाएं।
  3. सही चीजें खिलाएं-पिलाएं- सिर्फ चीनी वाली चीजें न दें। उनकी एनर्जी बनाए रखने के लिए गर्म ड्रिंक या कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर बैलेंस्ड स्नैक दें।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN