Home Latest news ताज़ा खबर हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 510 अंकों की...

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 510 अंकों की तेजी; ITC-Nestle चढ़े तो टाटा मोटर्स समेत ये शेयर टूटे

5
0

Source :- INDIATV NEWS

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की और अंत तक अपनी बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में नजर आए। खरीदारी के इस दौर में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछलकर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी ने 25,200 के अहम स्तर के ऊपर मजबूत पकड़ बनाई रखी। हालांकि, ब्रॉड मार्केट में दबाव भी देखा गया, लेकिन चुनिंदा दिग्गज शेयरों और एफएमसीजी सेक्टर की जोरदार लिवाली ने बाजार को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई।

सोमवार के सत्र के अंत में सेंसेक्स 510.40 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,102.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 146.80 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 25,291.10 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की चौतरफा तस्वीर देखें तो कुल 1,399 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 2,807 शेयरों में बिकवाली हावी रही और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.7% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

FMCG चमका, रियल्टी और मेटल पर बिकवाली की मार

क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.2% की जोरदार बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा निफ्टी बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, इंफ्रा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी 0.3% से 0.6% तक की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, रियल्टी इंडेक्स में 1.9%, फार्मा में 1.7%, मेटल में 1.5%, ऑटो में 1.5% और एनर्जी इंडेक्स में 0.6% की गिरावट देखने को मिली।

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स

निफ्टी के दिग्गजों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे इन शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया:

  • मैक्स हेल्थकेयर: +6.63%
  • टाटा कंज्यूमर: +3.57%
  • आईटीसी: +3.54%
  • अपोलो हॉस्पिटल्स: +2.87%
  • नेस्ले इंडिया: +2.68%

इसके अलावा भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ भी हरे निशान में मजबूत बंद हुए।

इन शेयरों ने निवेशकों को दिया झटका

सुस्ती और बिकवाली के चलते कई बड़े शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई:

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, नवंबर के पहले दो हफ्तों में भारतीय बाजार में लगाए ₹84,290 करोड़ 

SOURCE : INDIATV NEWS