Home rss world hindi हादसे की LIVE कवरेज करने गया था हेलीकॉप्टर, खुद हुआ क्रैश; रिपोर्टर...

हादसे की LIVE कवरेज करने गया था हेलीकॉप्टर, खुद हुआ क्रैश; रिपोर्टर की मौत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेलीकॉप्टर एक हादसे को कवर करने पहुंचा था। इस दौरान वह अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद चैनल का रिपोर्टर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के चैट्सवर्थ इलाके में एक भीषण सड़क हादसे की लाइव कवरेज के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे को कवर करने के लिए एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा था। इस दौरान हेलीकॉप्टर खुद ही क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार रिपोर्टर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर NBC न्यूज से जुड़ा था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि LIVE कवरेज के दौरान ‘न्यूजचॉपर 4’ अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक इमारत के पास जा गिरा और उसमें आग लग गई। इससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

चैनल ने की पुष्टि

NBC की एंकर कोलीन विलियम्स ने लाइव प्रसारण के दौरान भावुक होते हुए घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर NBC का ही था और अब रिपोर्टर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में रिपोर्टर एलियाना मोरेनो सवार थीं। मोरेनो NBC में एरियल फोटोग्राफर और रिपोर्टर के तौर पर काम कर रही थीं। अब उनकी मौत की खबर सामने आई है।

एक्सीडेंट कवर करने पहुंचा था हेलीकॉप्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई। यहां सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में एक चौराहे पर एक एसयूवी कार बस से टकरा गई थी। इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। इसी हादसे की रिपोर्टिंग के लिए कई मीडिया रिपोर्टर वहां मौजूद थे। इस दौरान NBC का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और आग की लपटों ने कम से कम चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों को अपनी चपेट में ले लिया। 50 से अधिक दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN