Home rss world hindi हूतियों ने फिर दहला दिया रियाद एयरपोर्ट, एक की मौत और कई...

हूतियों ने फिर दहला दिया रियाद एयरपोर्ट, एक की मौत और कई घायल; शहरों में अलर्ट

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट को एकबार फिर से निशाना बनाया गया है। हूती विद्रोहियों के इस हमले में एक शख्स के मारे जाने की खबर है। वहीं 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

रियाद एयरपोर्ट को हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर दहला दिया है। इस हमले में कम से कम एक के मारे जाने की खबर है। वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले हूती विद्रोहियों के हमले में 13 की मौत हो गई थी जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। वहीं 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों को सऊदी अरब से बदला करार दिया है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को सावधान किया है और रियाद एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी है।

सऊदी की अगुवाई वाले संयुक्त बल ने कहा कि किंग खालिद एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर मिसाइल से अटैक किया गया है। एयरपोर्ट के पास कई मिसाइलों को हवा में तबाहभी किया गया है। दक्षिणी सऊदी अरब में भी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह रियाद एयरपोर्ट पर दूसरे हमले ने सऊदी अरब की चिंता और बढ़ा दी है। सऊदी अरब के कई शहरों में हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हैदराबाद के रहने वाले शख्स की मौत

इससे पहले हुए हमले में मरने वालों में एक भारतीय के अलावा बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि एक भारतीय की मौत हुई है जो कि हैदराबाद का रहने वाला है। दूतावास ने कहा, ”हम मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

भारत ने हूतियों के हमले की निंदा की

आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की भारत ने भी निंदा की है। दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, रियाद हवाई अड्डे पर हुए इस “कायरतापूर्ण हमले” के मामले पर लगातार नजर रख रहा है और घायलों का हाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, खाड़ी देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम पिछले कुछ दिन में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।” बयान में कहा गया है, “हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN