Home LIFESTYLE NEWS HINDI हेयर केयर का नहीं रहता समय? तो अपनाएं ये शैम्पू हैक, कम...

हेयर केयर का नहीं रहता समय? तो अपनाएं ये शैम्पू हैक, कम टाइम में मिलेंगे ढेरों फायदे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डेली रूटीन में बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाले लोगों के पास समय की कमी होती है। ऐसे हेयर केयर करने का अगर आपके पास समय नहीं है तो आप यहां दिए शैम्पू हैक को अपना सकते हैं। इसे बहुत कम समय में आसानी से फॉलो किया जा सकता है।

बालों की केयर करने के लिए अगर आपके पास समय की कमी है तो आपको कुछ ऐसे हैक्स ट्राई करने चाहिए जो कम समय में आसानी से फॉलो किए जा सके हैं। बालों की केयर के लिए आप यहां बताए शैम्पू हैक को अपना सकते हैं। इस हैक को अपनाने के बाद हेयरफॉल कम हो जाएगा और बालों की ग्रोथ भी दोगुना स्पीड से बढ़ने लगेगी। इस हैक में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें नेचुरल हैं और बालों को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचा सकती हैं। यहां सीखिए कैसे अपनाएं ये आसान शैम्पू हैक, इसे लगाने का तरीका और इसके बेहतरीन फायदे।

शैम्पू हैक के लिए सामग्री

-डेढ़ गिलास पानी

-एक छोटा चम्मच मेथी दाना

-एक छोटा चम्मच कलौंजी

-कुछ करी पत्ते

-एक छोटा चम्मच धुले हुए चावल

-एक कॉफी पाउच

-एक बड़ा चम्मच शैम्पू

शैम्पू बनाने का तरीका

इस हैक के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसके गर्म होते के बाद शैम्पू छोड़कर सभी चीजों को पानी में उबलने दें। जब अच्छी तरह 8 से 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पक जाए तो। इसे छान लें। छानने के बाद इसमें एक बड़ा चम्मच शैम्पू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस तब तक मिलाना है जब तक की इसमें झाग ना आ जाएं।

नोट- अगर आप शैम्पू कम या फिर ज्यादा बनाना चाहते हैं तो यहां बताए माप को कम-ज्यादा कर सकते हैं।

इस्तेमाल का तरीका

  • तैयार शैम्पू को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले स्कैल्प और बालों को गीला करें।
  • अब गीले स्कैल्प और बालों पर इस शैम्पू को लगाएं।
  • अच्छी तरह से हर तरफ लगाने के बाद दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर अच्छी तरह धो लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार इस शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बनाए हुए शैम्पू के फायदे

-बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है।

-कमजोर जड़ों को मजबूत बनाता है।

-बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है।

-बालों को घना और मोटा बनाता है।

-बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN