Home LIFESTYLE NEWS HINDI हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के 8 तरीके, बालों के अलावा घर के...

हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के 8 तरीके, बालों के अलावा घर के काम भी होंगे आसान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों को सुखाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपका ड्रायर यूं ही पड़ा रहता है तो उसे घर के कामों में इस्तेमाल में लाएं। ये 8 तरह के काम आराम से हेयर ड्रायर से हो जाएंगे और आपकी मेहनत भी बचाएंगे।

लड़कियां हेयर ड्रायर खरीदती हैं जिससे बालों को सुखा सकें और उन्हें ब्लो ड्राय कर हेयरस्टाइल बना सकें। लेकिन मां ने अगर आपके हेयर ड्रायर पर पैसे खर्च करने को बेकार कहा है तो जरा उन्हें इन कामों के बारे में भी बता दें। कैसे बाल सुखाने वाला ड्रायर घर के कई कामों को आसान बना सकता है। तो अगर आपके घर में भी हेयर ड्रायर का यूज आप कम ही करती हैं तो उन्हें इन कामों में इस्तेमाल कर लें। पूरे पैसे वसूल हो जाएंगे।

स्टिकर रिमूव करने में

किचन में रखी किसी शीशी का स्टिकर छुड़ाना है, हेयर ड्रायर मदद करेगा। बस थोड़ी सी गर्म हवा आप स्टिकर पर डालती हैं तो गोंद ढीला हो जाता है और आसानी से छोड़ देता है। घंटों रगड़कर उसे छुड़ाने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है।

कीबोर्ड की सफाई

कम्प्यूटर के कीबोर्ड गंदे हो गए और कीज के बीच में धूल जमा है तो बस हेयर ड्रायर को कूल मोड में ऑन करें। हाई स्पीड एयर के लगते ही बोर्ड के कोनों में जमा धूल निकल जाएगी। केवल कीबोर्ड ही नहीं ऐसी जगहें जहां पर हाथ लगाने,कपड़ा मारने की जगह नहीं है वहां आप ड्रायर का इस्तेमाल वैक्यूम क्लीनर की तरह कर सकती है। बस ड्रायर धूल को समेटने की बजाय उड़ा देगा। लेकिन आपके सामान के कोनों को अच्छी तरह से साफ कर देगा। जैसे

आर्टीफिशियल फ्लावर्स, डेकोरेटिव आइटम की क्लीनिंग

घर में आर्टीफिशियल फ्लावर्स लगे होते हैं जिन्हें धोने से वो खराब हो जाते हैं। ऐसे प्लांट और फ्लावर को आप ड्रायर की मदद से साफ कर दें। सारी जमा धूल निकल जाएगी और वो क्लीन हो जाएगा। कुछ डेकोरेटिव आइटम रखे होते हैं, जिन पर कपड़ा मारने से स्क्रेच पड़ जाता है और उन पर धूल जमा हो जाती है तो बस ड्रायर से धूल उड़ा दें, पूरा क्लीन हो जाएगा।

फटाफट सुखाने का काम करेगा

गीली चीजें फटाफट सुखानी है जैसे बाथरूम में लगा शीशा कई बार नहाने के बाद फॉगी हो जाता है। तो हेयर ड्रायर चलाते ही सारा पानी सूख जाता है। जूते कभी गीले हो जाएं तो आप उन्हें हेयर ड्रायर की मदद से सुखा सकते हैं।

छोटे कपड़े सुखाने के लिए

अंडरवियर, मोजे, हैंकी या फिर कपड़े पर पानी गिर गया तो फटाफट से सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज करें। कपड़े पर कुछ गिर गया है तो फौरन वार्म मोड में एयर फ्लो करें, सारा गीलापन निकल जाएगा। वहीं अंडरवियर के कोने, मोजे के कोने गीले हों तो हेयर ड्रायर इन सबको बड़े ही आसानी से सुखा देगा और आपका काम आसान कर देगा।

कपड़ों को कर देगा रिंकल फ्री

कहीं ट्रिप पर या बाहर जाती हैं और कपड़े सिकुड़ गए हैं तो हेयर ड्रायर का ये कमाल का इस्तेमाल जान लें। बस कपड़े को हल्का सा गीला करें और ड्रायर में वार्म मोड ऑन करके चलाएं। कुछ ही देर में सारे कपड़े सूखकर रिंकल फ्री बन जाएंगे।

लेदर को लूज करने में मदद

ठंड के मौसम में लेदर, प्लास्टिक टाइट हो जाता है। अगर आप जूता इन चीजों से बना है और पैर में पहनने में दिक्कत कर रहा तो बस हेयर ड्रायर चलाकर दो मिनट हवा दें, ये गर्माहट से सॉफ्ट हो जाएगा और आराम से पहन पाएंगे।

बिस्तर भी होगा गर्म

सर्दी के दिनों में जब बेडशीट बहुत ठंडी हो जाती है तो हेयर ड्रायर से बेडशीट गर्म कर लें। छोटे बेबी को गर्माहट देना आसान हो जाता है।

इसी तरह से आप हेयर ड्रायर को और भी कई जगह जहां पर गर्म हवा की जरूरत हो इस्तेमाल में ला सकती है। आपका महंगा हेयर ड्रायर अगर यूं ही बेकार पड़ा रहता है तो आज के बाद ऐसा नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN