Home rss world hindi होर्मुज में बिछा है ‘मौत का जाल’, बारूदी सुरंग से टकरा गया...

होर्मुज में बिछा है ‘मौत का जाल’, बारूदी सुरंग से टकरा गया 27 भारतीयों वाला जहाज; लगी भीषण आग

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होर्मुज अब किसी मौत के जाल से कम नहीं है। बीते दो दिनों में कम से कम दो जहाज बारूदी सुरंग से टकराए हैं और इनमें आग लग गई। दोनों में मिलाकर 29 भारतीय क्रू भी सवार थे। 

ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच अब होर्मुज खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार को भी यहां एक टैंकर एमटी लूज 1 के इंजन रूप में भीषण आग लग गई जिसके बाद टैंकर चलने लायक नहीं रह गया। इस टैंकर में 27 भारतीय क्रू मेंबर थे। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनो वाला ने बताया कि इससे पहले 29 अक्टूबर यानी गुरुवार को लिबेरिया के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइल अटैक किया गया था। इसमें भी दो भारतीय क्रू मेंबर थे। उन्होंने कहा कि दोनों जहाजों पर सवार सभी 29 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिप मैनेजमेंट कंपनियों के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी यूकेएमटीओ ने बताया कि उसे एक अन्य जहाज के कैप्टन से सूचना मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज में आग लग गयी। एजेंसी ने आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही किसी के हताहत होने की कोई खबर दी।

ईरान बोला- बिना अनुमति जा रहे थे जहाज

एजेंसी ने बताया कि जलते हुए जहाज को खासाब के उत्तर में लगभग नौ नॉटिकल मील (17 किमी) दूर देखा गया। खासाब ओमान का एक शहर है जो जलडमरूमध्य के पास स्थित है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। फरवरी में पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से, ईरान ने इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की है और उन जहाजों पर हमले किए हैं, जिनके बारे में उसका आरोप है कि वे बिना अनुमति के इस जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे।

इस बीच, ईरान ने दावा किया कि होर्मुज से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों को रोक दिया गया है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक पोत ‘रिटी’ पर हमला होने के बाद आग लग गई थी। नौसेना ने बचाव अभियान चलाकर सभी 25 नाविकों को निकाला और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। पोत की निगरानी करने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के अनुसार रिटी एक कच्चा तेल ले जाने वाला टैंकर है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा कि प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे तीन तेल टैंकरों को अलग-अलग घटनाओं के बाद रोक दिया गया। इनमें दो टैंकर होर्मुज के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में रोके गए।

अमेरिका का समुद्री सुरंगें हटाने का दावा

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज से ईरान की बिछाई बारूदी सुरंगें सफलतापूर्वक हटा दी हैं। उन्होंने कहा कि इन मार्गों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सेना तैनात है। कूपर के अनुसार गर्मियों से अब तक अमेरिका ने खाड़ी देशों को होर्मुज के रास्ते 1.5 अरब बैरल से अधिक तेल निर्यात करने में मदद की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN