Home World News hindi होर्मुज से एक दिन में 19 मिलियन बैरल तेल की हुई आवाजाही,...

होर्मुज से एक दिन में 19 मिलियन बैरल तेल की हुई आवाजाही, कीमतों पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को खुला रहने देगा और किसी प्रकार की नाकेबंदी नहीं करेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका क्षेत्र में मौजूद जहाजों और सैन्य संसाधनों की मदद से नाकेबंदी लागू करने की क्षमता रखता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीते दिन होर्मुज स्ट्रेट से 1.9 करोड़ (19 मिलियन) बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। ट्रंप ने लिखा कि तेल की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं और दुनिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित हो गई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुए समझौते के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं और वैश्विक ऊर्जा बाजार स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को खुला रहने देगा और किसी प्रकार की नाकेबंदी नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका क्षेत्र में मौजूद जहाजों और सैन्य संसाधनों की मदद से नाकेबंदी लागू करने की क्षमता रखता है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए अमेरिका लगातार निगरानी कर रहा है। हाल के सप्ताहों में ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिकी सैन्य प्रयासों की वजह से बड़ी मात्रा में तेल सुरक्षित रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सका है।

कई महीनों से जहाजों की आवाजाही प्रभावित

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक तेल और एलएनजी आपूर्ति का लगभग 5वां हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। अमेरिका-ईरान तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों के कारण पिछले महीनों में यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिससे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था। लेकिन हालिया कूटनीतिक प्रगति और समुद्री यातायात के धीरे-धीरे सामान्य होने से बाजार में राहत का माहौल बना है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच भारत के लिए भी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कई भारत जाने वाली जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। जाकारों का मानना है कि अगर यह मार्ग खुला और सुरक्षित बना रहता है तो भारत समेत दुनिया के बड़े तेल आयातक देशों को लाभ मिलेगा। साथ ही, वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता आएगी। हालांकि क्षेत्र में तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर रखना जरूरी होगा

SOURCE : LIVE HINDUSTAN