Home rss business hindi ₹10,000 करोड़ का बड़ा IPO लाने की तैयारी! इस कंपनी ने दाखिल...

₹10,000 करोड़ का बड़ा IPO लाने की तैयारी! इस कंपनी ने दाखिल किए ड्रॉफ्ट पेपर, जानें पूरी डिटेल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • INOXGFL ग्रुप की Inox क्लीन एनर्जी ने ₹10,000 करोड़ तक जुटाने के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है
  • प्रस्तावित IPO में ₹8,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर देवांश जैन की ओर से ₹2,000 करोड़ तक का OFS शामिल है
  • कंपनी ₹1,600 करोड़ तक के प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है

रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) सेक्टर में एक बड़े IPO की तैयारी शुरू हो गई है। INOXGFL ग्रुप की कंपनी Inox क्लीन एनर्जी ने ₹10,000 करोड़ तक जुटाने के लिए SEBI के पास DRHP (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल किया है। कंपनी का प्रस्तावित पब्लिक इश्यू ₹8,000 करोड़ के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर देवांश जैन की ओर से ₹2,000 करोड़ तक के OFS (Offer for Sale) का मिक्स्ड होगा। हालांकि, IPO का अंतिम साइज और अन्य शर्तें आगे की प्रक्रिया में बदल सकती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

करीब ₹1,600 करोड़ का प्री-IPO प्लेसमेंट

कंपनी IPO से पहले करीब ₹1,600 करोड़ का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है। अगर यह फंडरेजिंग होती है, तो फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) का साइज उतनी ही रकम से घट सकता है। IPO से मिलने वाली फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) की नेट प्रोसीड में से करीब ₹6,000 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को कम करने में करेगी। अगस्त 2026 तक कंपनी पर कंसॉलिडेटेड आधार पर कुल ₹16,781.8 करोड़ का आउटस्टैंडिंग बॉरोइंग था। बाकी रकम का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा।

Inox क्लीन एनर्जी का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा है। पहला रिन्यूएबल पावर जेनरेशन है, जहां कंपनी IPP (Independent Power Producer) के तौर पर काम करती है। अगस्त 2026 तक भारत और अफ्रीका में उसका रिन्यूएबल IPP पोर्टफोलियो 9.29 GW था। इसमें 2.37 GW क्षमता ऑपरेशनल थी, करीब 0.80 GW अंडर कंस्ट्रक्शन थी, जबकि 2.99 GW पाइपलाइन और 3.13 GW फ्यूचर कैपेसिटी के रूप में दर्ज थी। इससे कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी विस्तार की मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कंपनी का दूसरा बड़ा कारोबार सोलर मैन्युफैक्चरिंग है। आयनॉक्स क्लीन एनर्जी (Inox Clean Energy) भारत और अमेरिका में सोलर PV मॉड्यूल्स और सोलर सेल्स के कारोबार से जुड़ी है। कंपनी के मुताबिक उसके पास फिलहाल 6 GW की ऑपरेशनल सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी है। इसके अलावा ओडिशा में 5 GW सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी और भारत-अमेरिका में करीब 8 GW सोलर सेल कैपेसिटी निर्माणाधीन है। कंपनी का पावर जेनरेशन कारोबार भारत में Inox Neo एनर्जीज और अफ्रीका में स्काईपावर सर्विसेस MENA के जरिए संचालित होता है।

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो मार्च 2026 में समाप्त फाइनेंशियल ईयर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर ₹30.9 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹1.5 करोड़ था। इसी अवधि में रेवेन्यू भी ₹47.2 करोड़ से बढ़कर ₹178.1 करोड़ पहुंच गया। कंपनी के सामने रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कई लिस्टेड कंपनियां प्रतिस्पर्धी के तौर पर मौजूद हैं। इनमें ACME सोलर होल्डिंग, अडानी ग्रीन एनर्जी, NTPC ग्रीन एनर्जी, वारी एनर्जीज, प्रीमियम एनर्जीज, Emmvee Photovoltaic पावर और JSW एनर्जी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Inox क्लीन एनर्जी IPO के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, सीएलएसए इंडिया, एमिरेट्स एनबीडी कैपिटल इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है। फिलहाल, DRHP दाखिल होना IPO प्रक्रिया का शुरुआती चरण है। इसलिए निवेशकों को आगे आने वाली IPO की कीमत, तारीख, लॉट साइज और अन्य अंतिम शर्तों के लिए कंपनी और एक्सचेंज की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN