Source :- LIVE HINDUSTAN
Natural Black Hair Colour: बिना मेंहदी, बिना किसी केमिकल वाली डाई के अगर आपको अपने बाल नेचुरली ब्लैक करने हैं, तो ये कॉफी वाला हेयर कलर जरूर ट्राई करें। सिर्फ 3 चीजों से आप इसे घर में बना सकते हैं। ये आपके बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।
एक उम्र के बाद बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं, लेकिन आजकल तो कम उम्र में ही ये समस्या होनी शुरू हो जाती है। सफेद बाल किसी को नहीं पसंद इसलिए दो ही ऑप्शन बचते हैं, या तो बालों को डाई से कलर कर लो या फिर हीना से। डाई में मौजूद केमिकल्स जहां बालों को डैमेज करते हैं, वहीं मेहंदी लाल या ऑरेंज सा रंग देती है जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं आता। अब सवाल है कि क्या कोई दूसरा सेफ तरीका है, जिससे बालों को नेचुरली काला रंग दिया जा सके? जी बिल्कुल है, दो रुपए वाला जो कॉफी का पैकेट आप पीने में इस्तेमाल करते हैं, वो आपके बालों को काला रंग भी दे सकता है। डाई की जगह आप ये नेचुरल हेयर कलर आसानी से बना सकते हैं। सारा सामान आपको आराम से घर में ही मिल जाएगा।
बालों को काला करने के लिए कॉफी से बनाएं हेयर कलर
बिना किसी हेयर डाई या केमिकल के अगर आप बालों को काला करना चाहते हैं, तो कॉफी में दो चीजें मिलाकर ये नेचुरल हेयर कलर बना सकते हैं। इसके लिए आपको 3-4 चम्मच कलौंजी (ब्लैक सीड्स), कॉफी पाउडर (1 चम्मच), साफ पानी (1 कप), एलोवेरा जेल (2-3 चम्मच) की जरूरत होगी। इन चीजों से ना सिर्फ आपके बाल नेचुरली काले होंगे, बल्कि ये उनकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।
इस तरह बनाएं बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर कलर
नेचुरल ब्लैक हेयर डाई या कलर बनाने के लिए आपको सबसे गैस पर एक पैन चढ़ाना है। इसमें बताई हुई मात्रा में कलौंजी के बीज डालें, साथ में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक कप साफ पानी डालें। इन्हें आपको दो से तीन मिनट के लिए पका लेना है। अब सभी चीजों को छान लें और इसका पानी अलग निकालकर रख लें। एक बर्तन में एलोवेरा जेल लें और उसमें ये पानी डालकर मिक्स करें। एक काला सा लिक्विड तैयार हो जाएगा, जिस तरह डाई होती है। इसे ही आपको बालों में इस्तेमाल करना है।
कैसे इस्तेमाल करना है ये हेयर कलर
इस हेयर कलर को लगाने के लिए आपके बाल हमेशा साफ होने चाहिए। बालों पर तेल या गंदगी लगी हुई है तो ये नेचुरल हेयर कलर ठीक से बैठ नहीं पाएगा। साफ बालों में इसे तेल की तरह अच्छे से अप्लाई कर लें। बालों की जड़ों में लगाएं और साथ ही लेंथ में भी। अब इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। ये आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। बाल नेचुरली काला होना शुरू हो जाएंगे।
इस नेचुरल हेयर कलर के ज्यादा फायदे हैं?
ये एक नेचुरल केमिकल फ्री डाई है जो आपके बालों को काला बनाने में मदद करती है। ये सिर्फ इंस्टेंट रिजल्ट ही नहीं देती, बल्कि परमानेंटली बालों को जड़ से काला बनाने का काम करती है। इसके अलावा ये हेल्दी हेयर ग्रोथ को भी प्रमोट करती है और आपको शाइनी, काले बाल देने का काम करती है। अगर आप केमिकल वाले हेयर कलर छोड़ना चाहते हैं तो ये हेयर डाई जरूर इस्तेमाल करें।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Image Credit- Instagram, Pinterest
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






