Home rss business hindi ₹550 करोड़ की डील के बाद 15% उछला ये शेयर, जानिए टारगेट...

₹550 करोड़ की डील के बाद 15% उछला ये शेयर, जानिए टारगेट और स्टॉप-लॉस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Inox Green Energy Services के शेयर कारोबार के दौरान करीब 15% उछलकर ₹131.80 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए
  • कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी विभव एनर्जी के जरिए WWIL के 4.5 GW क्षमता वाले विंड ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस कारोबार का ₹550 करोड़ में अधिग्रहण पूरा किया है

भारतीय शेयर बाजार में आज आयनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेस लिमिटेड (Inox Green Energy Services Ltd) के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। ट्रेडिंग सत्र के दौरान कंपनी का शेयर करीब 15% उछलकर ₹131.80 के इंट्राडे हाई (उच्चतम स्तर) पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस शानदार तेजी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा किया गया ₹550 करोड़ का बड़ा अधिग्रहण (Acquisition) और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

शेयर बाजार में आज का प्रदर्शन

सप्ताह के कारोबार के दौरान आयनॉक्स ग्रीन एनर्जी (Inox Green Energy) का शेयर NSE पर बढ़त के साथ ₹117.04 पर खुला। बाजार खुलते ही निवेशकों ने इसमें भारी दिलचस्पी दिखाई, जिससे यह शेयर देखते ही देखते 15% की बढ़त के साथ ₹131.80 के दिन के उच्च स्तर को छू गया। इसी ग्रुप की कंपनी आयनॉक्स विंड एनर्जी सॉल्युशन लिमिटेड (Inox Wind Energy Solutions Ltd) के शेयरों में भी सुबह के कारोबार से ही लगातार तेजी दर्ज की गई।

क्यों रॉकेट बना Inox Green Energy का शेयर?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इस शेयर में आई अचानक तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं।

1- विंड वर्ल्ड इंडिया का अधिग्रहण:-

कंपनी ने औपचारिक रूप से घोषणा की है कि उसने WWIL (Wind World India Limited) के 4.5 GW (गीगावाट) क्षमता वाले विंड ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस (O&M) बिजनेस को ₹550 करोड़ में पूरी तरह से खरीद लिया है।

2- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। जब भी कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तब रिन्यूएबल ऊर्जा (अक्षय ऊर्जा) कंपनियों की मांग में तेजी आती है, जिसका सीधा फायदा Inox Green जैसी कंपनियों को मिल रहा है।

केसी सिक्योरिटीज (KC Securities) के रिसर्च वीपी महेश एम ओझा के अनुसार इनॉक्स ग्रीन एनर्जी ने 550 करोड़ रुपये में विंड वर्ल्ड इंडिया के बिजनेस का अधिग्रहण करके अपने कारोबार के विस्तार (CAPEX) की मजबूत योजना बनाई है। इसके अलावा क्रूड ऑयल के ऊंचे दामों ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की मांग बढ़ा दी है, जिससे कंपनी को दोहरा फायदा मिल रहा है।

अधिग्रहण (Acquisition) से जुड़ी मुख्य बातें

कंपनी ने शेयर बाजार (Stock Exchange) को दी गई जानकारी में बताया कि उसने अपनी सहायक कंपनी (Vibhav Energy Private Limited) के जरिए WWIL (Wind World India Limited -) के विंड O&M बिजनेस के ट्रांसफर के लिए ₹550 करोड़ का पूरा भुगतान कर दिया है।

इस डील के पूरा होने के बाद Inox Green की अपनी सहायक कंपनी VEPL में 75% हिस्सेदारी होगी। यह सौदा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा स्वीकृत समाधान योजना (Resolution Plan) और बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) के तहत पूरा किया गया है। यह डील भारत के रिन्यूएबल O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) क्षेत्र के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है।

एक्सपर्ट्स की सलाह: Buy, Sell या Hold?

शेयर में आई इस तेजी के बाद बाजार विशेषज्ञों ने मौजूदा निवेशकों और नए खरीदारों के लिए अलग-अलग रणनीतियां सुझाई हैं। मौजूदा निवेशकों के लिए (Hold Strategy) महेश ओझा (KC Securities) ने सलाह दी है कि अगर आपके पास पहले से यह शेयर मौजूद है, तो इसे होल्ड (बनाए रखें) करें। स्टॉप-लॉस (Stop-Loss) ₹116, पहला टारगेट ₹146 और दूसरा टारगेट ₹155 रखें।अगर महीने के व्यू की बात करें तो एक महीने की अवधि में यह शेयर ₹170 तक जा सकता है।

2. नए निवेशकों के लिए (Fresh Buy Strategy)

सुमीत बागाड़िया (च्वॉइस ब्रोकिंग, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के अनुसार नए निवेशक इस शेयर को ₹135 के स्तर से ऊपर निकलने पर ही खरीदें। उन्होंने ₹115 पर स्टॉप-लॉस लगाने की सलाह दी है। वहीं, पहला टारगेट ₹160 और दूसरा टारगेट ₹170 का लगाया है।

Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेस के नए अधिग्रहण से कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेशनल क्षमता में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर आप रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में लंबी या मध्यम अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए स्टॉप-लॉस और टारगेट को ध्यान में रखकर फैसला ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर:- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसे लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN