Home - ₹5799 से शुरू Thomson के स्मार्ट टीवी! 55 इंच Mini-QD TV लॉन्च;...

₹5799 से शुरू Thomson के स्मार्ट टीवी! 55 इंच Mini-QD TV लॉन्च; Big Billion Days ऑफर्स भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फेस्टिव सीजन में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Thomson ने अपनी नई टीवी रेंज पेश की है। कंपनी ने अलग-अलग बजट और स्क्रीन साइज को ध्यान में रखते हुए HD Ready, Full HD, QLED और Mini-QD 4K टीवी लॉन्च किए हैं। नई रेंज की शुरुआती कीमत 5,799 रुपये है, जबकि प्रीमियम 55 इंच Mini-QD 4K टीवी की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं 50 इंच QLED Full HD स्मार्ट टीवी 21,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी की नई टीवी रेंज Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध होगी।

Thomson की नई रेंज में 55 इंच का Mini-QD 4K टीवी सबसे खास मॉडल है। इसमें Mini-QD डिस्प्ले तकनीक के साथ 1.1 बिलियन कलर्स, 550 निट्स की ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। टीवी में 120Hz HSR, VRR और ALLM जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे स्पोर्ट्स देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। साउंड के लिए इसमें 80W Dolby Audio Stereo Box Speaker सिस्टम दिया गया है, जिसमें चार स्पीकर हैं। इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट भी मौजूद है।

यह टीवी बेजल-लेस AirSlim डिजाइन के साथ आता है और Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Google Assistant, बिल्ट-इन Chromecast और AirPlay जैसे फीचर दिए गए हैं। इससे यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म और दूसरे स्मार्ट डिवाइस के साथ टीवी इस्तेमाल करने में सुविधा मिलती है।

65 इंच QLED TV में JioTele OS

कंपनी ने बड़ी स्क्रीन के विकल्प के तौर पर 65 इंच का QLED TV भी पेश किया है, जो JioTele OS पर चलता है। इसमें 4K QLED डिस्प्ले, 1.1 अरब रंग और 450 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। JioTele OS के जरिए 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल, 300 से ज्यादा JioGames और कई लोकप्रिय OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें 48W Dolby Audio, Sports Mode, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, तीन HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं।

50 इंच QLED और Full HD टीवी भी लॉन्च

Thomson ने अपने Alpha QLED पोर्टफोलियो में नया 50 इंच मॉडल भी पेश किया है। इसमें Full HD QLED पैनल, 400 निट्स तक ब्राइटनेस और बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। यह Coolita 3.0 प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव चैनल और गेम्स का सपोर्ट है। टीवी में 40W Surround Sound और Miracast जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

इसके अलावा 40 इंच और 43 इंच के Full HD Smart TV भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें A+ Grade पैनल, 300 निट्स ब्राइटनेस, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 36W स्टीरियो साउंड मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, VGA, AV और कंपोनेंट पोर्ट दिए गए हैं। Thomson की स्मार्ट टीवी रेंज की शुरुआती कीमत 5,799 रुपये रखी गई है, जिससे कम बजट वाले ग्राहकों के लिए भी विकल्प मौजूद है।

Tata Punch और Honda Activa जीतने का मौका

Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा Thomson ने Flipkart पर एलिजिबल टीवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Grand Lucky Draw Contest की घोषणा की है। इसमें Tata Punch, Honda Activa और Thomson के अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट LED टीवी जीतने का मौका मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN