Home rss business hindi ₹830 करोड़ की ब्लॉक डील…शेयर में आई तूफानी तेजी; 52-वीक हाई पर...

₹830 करोड़ की ब्लॉक डील…शेयर में आई तूफानी तेजी; 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • AXISCADES टेक्नोलॉजीज के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बुधवार को स्टॉक ₹2,274 के 52-वीक हाई तक पहुंच गया
  • कंपनी के प्रमोटर जुपिटर कैपिटल ने करीब 10.69% हिस्सेदारी ₹1,824 प्रति शेयर के भाव पर बेची, जिसकी कुल वैल्यू लगभग ₹830 करोड़ रही
  • 2026 में अब तक स्टॉक करीब 65% चढ़ चुका है

AXISCADES टेक्नोलॉजीज के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेज खरीदारी देखने को मिली। बुधवार 30 सितंबर को शेयर करीब 8% तक चढ़ा और कारोबार के दौरान 52-वीक हाई के लेवल ₹2,274 तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी स्टॉक में करीब 10% की तेजी आई थी। शेयर में यह उछाल कंपनी के प्रमोटर जुपिटर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बड़ी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचने और दूसरी तरफ कई बड़े इंस्टीट्युशनल इंवेस्टर्स के खरीदारी करने के बाद देखने को मिला है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्रमोटर्स ने ₹830 करोड़ में बेची 10.69% हिस्सेदारी

जुपिटर कैपिटल (Jupiter Capital) ने मंगलवार को AXISCADES में अपनी 10.69% हिस्सेदारी बेच दी। कंपनी ने करीब 45.49 लाख शेयर ₹1,824 प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे। इस ब्लॉक डील की कुल वैल्यू लगभग ₹829.72 करोड़ रही। डील से पहले जुपिटर कैपिटल के पास कंपनी के करीब 58.03% शेयर थे। हिस्सेदारी बिक्री के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर लगभग 47.34% रह गई है। हालांकि, जुपिटर कैपिटल अभी भी कंपनी का सोल प्रमोटर बना हुआ है।

कोटक MF और Abakkus ने खरीदे शेयर

ब्लॉक डील के खरीदारों में कई बड़े नाम सामने आए हैं। बल्क डील डाटा के मुताबिक कोटक महिंद्रा म्युच्युअल फंड (Kotak Mahindra Mutual Fund) ने करीब 20.83 लाख शेयर ₹1,824 प्रति शेयर की दर से खरीदे। इस खरीद की वैल्यू लगभग ₹380 करोड़ रही। इसके अलावा Abakkus इंवेस्टमेंट मैनेजर, Abakkus डायवर्सिफाइड अल्फा फंड और Abakkus MF ने भी AXISCADES के शेयर खरीदे। इन तीनों Abakkus इंटीटीज ने मिलकर करीब 12.89 लाख शेयर खरीदे, जिनकी कीमत लगभग ₹235 करोड़ बैठती है।

अन्य निवेशकों ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी

स्वधा इंडिया इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटीज स्कीम (Svadha India Emerging Opportunities Scheme) 1 ने करीब 8.77 लाख शेयर खरीदे, जिसकी वैल्यू लगभग ₹160 करोड़ है। वहीं वनजा सुंदर ने करीब 3 लाख शेयरों की खरीद की, जिसकी कीमत करीब ₹54.72 करोड़ रही। सभी प्रमुख खरीदारी ₹1,824 प्रति शेयर के आसपास हुई। इस तरह ब्लॉक डील में इंस्टीट्युशनल और अन्य बड़े निवेशकों की सक्रियता ने स्टॉक में निवेशकों का ध्यान खींचा है।

2026 में अब तक 65% चढ़ चुका है शेयर

नए शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार, डील से पहले प्रमोटर के पास 58.03% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 41.97% हिस्सेदारी थी। पब्लिक कैटेगिरी में म्युच्युअल फंड की हिस्सेदारी 1.45% थी, जबकि 43,000 से अधिक रिटेल इंवेस्टर्स के पास सामूहिक रूप से 20.67% हिस्सेदारी थी। बुधवार की तेजी के साथ AXISCADES का शेयर साल 2026 में अब तक करीब 65% बढ़ चुका है। हालांकि, Block Deal के बाद आई तेज चाल को देखते हुए निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल, वैल्युएशन और आगे के कारोबार पर भी ध्यान देना जरूरी है।

नोट:- ब्लॉक डील की वजह से शेयर में अचानक आई तेजी को कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN