Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/12/13/1200x900/shruta_1765630677948_1765630688624.jpgसंक्षेप:
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन का मुंबई वाला घर किसी भी आम घर जैसा है। इस घर को साधारण और देसी स्टाइल से सजाया हुआ है। दीवारों पर भगवान की तस्वीरें और किचन में मिट्टी का घड़ा मिल जाएगा।
हिंदी और साउथ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन कई सालों से अब मुंबई में रहती हैं। शहर में उनका छोटा सा आशियाना है जहां वो अपने पति आंद्रेई कोसचीव और बेटी राधा के साथ रहती हैं। हाल में यूट्यूबर बनीं डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने नए व्लॉग में श्रिया का मुंबई वाला आशियाना दिखाया। श्रिया का मुंबई वाला घर किसी बड़े बंगले या कई मंजिला नहीं है लेकिन बेहद प्यारा और खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इस घर को सजाया है।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये है श्रिया सरन का घर
एंट्रेंस
श्रिया के घर का एंट्रेंस है।घर के द्वार पर ऊपर की तरफ गणेश भगवान की मूर्ति देखी जा सकती है। दरवाजे पर आम घरों जैसी सजावट है। लटकन, और शुभ-लाभ के स्टीकर चिपकाए हुए हैं।
फिल्म शोले के लिए इस एक्टर को मिली थी ज्यादा फीस, संजीव कुमार थे दूसरे नंबर पर
रामायण के ये एक्टर्स असल जिंदगी में थे पति-पत्नी, बाप-बेटे की जोड़ी भी आई थी नजर

आस्था
श्रिया के घर का एक कोना है जहां भगवान की कई तस्वीरों को देखा जा सकता है। एक तरफ गणपति बप्पा की मूर्ति रखी है तो दूसरी तरफ लक्ष्मी माता की। घर की कई दीवारों पर ऐसी आस्था देखी जा सकती है।
असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं फिल्मों के ये सपोर्टिंग एक्टर्स
अजय देवगन की फिल्म के विलेन एक्टर आरिफ खान को पहचानना मुश्किल

लिविंग एरिया
ये श्रिया के घर का लिविंग एरिया है। यहां उन्होंने वाइट सोफा और कुछ फैंसी आइटम से घर को सजाया हुआ है। खूबसूरत झूमर भी देखा जा सकता है।

ये खूबसूरत सफेद सोफा। सामने दीवार पर भगवान की तस्वीर, और एकाध फैंसी आइटम देखा जा सकता है।

डाइनिंग एरिया
श्रिया के घर का डाइनिंग एरिया। यहां बैठकर ही साथ खाना एन्जॉय किया जाता है। यहां भी सामने दीवार पर एक खूबसूरत तस्वीर देखी जा सकती है।

किचन

ये श्रिया के घर का साधारण सा किचन है। श्रिया लक्ज़री नहीं, आम सी जिंदगी जीती हैं। उनके घर में एक मिट्टी का मटका भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस अब भी मिट्टी के घड़े से पानी पीना पसंद करती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


