Source :- LIVE HINDUSTAN

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अब तक यूक्रेन के साथ युद्ध में परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ी है। पुतिन ने कहा कि उम्मीद है आगे भी परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ankit Ojha एपीSun, 4 May 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
अब तक तो नहीं पड़ी जरूरत, यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों को लेकर क्या बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को प्रसारित एक संदेश में कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं पड़ी है और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकारी टेलीविजन पर पुतिन का साक्षात्कार प्रसारित होने से पहले टेलीग्राम पर साक्षात्कार का संक्षिप्त वर्जन साझा किया गया है जिसमें पुतिन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि रूस के पास यूक्रेन में संघर्ष को ‘तार्किक निष्कर्ष’ तक पहुंचाने की ताकत और साधन है।

यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र पर किये जा रहे हमलों के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘उन (परमाणु) हथियारों का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी … और मुझे आशा है कि उनकी आवश्यकता नहीं होगी।’ बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम करवाने के लिए अमेरिका भी बहुत प्रयास कर रहा है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप अब तक दोनों देशों में कोई समझौता करवाने में सफल नहीं हो पाए हैं।

पुतिन ने कहा, ‘हमारे पास पर्याप्त शक्ति और साधन हैं, जिससे 2022 में जो शुरू किया गया था, उसे रूस की अपेक्षाओं के अनुरूप तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाया जा सके।’ बता दें कि व्लादिमीर पुतिन पहले भी यूक्रेन को परमाणु हथियारों की धमकी दे चुके हैं।

पुतिन ने नवंबर 2024 में रूस की संशोधित परमाणु नीति को मंजूरी दी थी, जिसमें उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जो उन्हें रूस के परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने की अनुमति देती हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार जखीरा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN