Source :- LIVE HINDUSTAN

हर सब्जी में नहीं लगता जीरे का तड़का

सब्जी कोई भी हो, जबतक उसमें तड़का ना लगे उसका टेस्ट ही नहीं आता। वैसे ज्यादातर सब्जियों में जीरे का तड़का लगाया जाता है, जो डिश को फ्लेवरफुल भी बनाता है और गट फ्रेंडली भी। हालांकि हर सब्जी में जीरे का तड़का स्वाद की किरकिरी कर सकता है। जी हां, ऐसी कई सब्जियां हैं जिन्हें बनाते हुए जीरे का तड़का लगाना अवॉइड करना चाहिए। इससे सब्जी का टेस्ट खराब हो सकता है। इसकी जगह अगर आप दूसरी चीजों का तड़का लगाएंगी जैसे हींग, अजवाइन, मेथी दाना या सौंफ तो ये सब्जियां ज्यादा टेस्टी बनती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN