Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/9_june_partner_1781012615796_1781012622690_8408607a-ac85-4ac0-9990-369242e4f4d9.jpgआपको पता है एक फिल्म आई थी जिसने सलमान खान और गोविंदा के करियर को बचाया था? नहीं! आइए आपको इस फिल्म का नाम और इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
साल 2007 में एक फिल्म आई थी जिसने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा का करियर बचा लिया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ 28 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 103 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
कौन-सी फिल्म थी ये?
इस फिल्म का नाम पार्टनर है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने सलमान और गाेविंदा का डूबता करियर कैसे बचाया था। दरअसल, 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले गोविंदा का करियर उस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहा था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, राजनीति में जाने की वजह से उनका फोकस हिल गया था और इंडस्ट्री उन्हें लगभग भुला चुकी थी। वहीं ‘पार्टनर’ से ठीक पहले सलमान खान की ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘जान-ए-मन’, ‘सांवरिया’ और ‘मैरीगोल्ड’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं। ऐसे में दोनों को एक ऐसी बड़ी और कल्ट हिट की जरूरत थी जो उनकी स्टारडम को दोबारा री-एस्टेब्लिश करे।
इस फिल्म की रीमेक है ‘पार्टनर’
‘पार्टनर’ की कहानी साल 2005 की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म ‘हिच’ (Hitch) से प्रेरित थी, जिसमें विल स्मिथ ने लव गुरु का किरदार निभाया था। चूंकि ‘पार्टनर’ के मेकर्स ने ‘हिच’ के ऑफिशियल राइट्स नहीं खरीदे थे इसलिए ‘हिच’ के मेकर्स ‘पार्टनर’ के मेकर्स पर 30 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोकने वाले थे।
कैसे सुलझाया था ये बड़ा विवाद?
मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता, उससे पहले ही दोनों के बीच सेटलमेंट हो गया। ‘हिच’ के प्रोड्यूसर सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने ‘पार्टनर’ फिल्म के ‘वर्ल्डवाइड एक्सक्लूसिव सैटेलाइट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स’ (मतलब टीवी पर फिल्म दिखाने के अधिकार) हमेशा के लिए अपने नाम कर लिए।
सलमान और गोविंदा की फीस
अगर फीस की बात करें, तो इस फिल्म के लिए सलमान खान को 15 करोड़ की भारीभरकम फीस मिली थी, जबकि उनके ‘पार्टनर’ बने गोविंदा को 4 करोड़ दिए गए थे।
बॉक्स ऑफिस पर कोहराम
रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में भारत में 30 करोड़ की कमाई कर डाली थी। बता दें, ‘पार्टनर’ उस समय भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक ओपनिंग फिल्म बनी थी।
फिल्म के गाने
फिल्म का गाना ‘सोनी दी नखरे’ आज भी पार्टियों की जान है। साजिद-वाजिद का ये गाना दरअसल 1989 के मशहूर विदेशी ट्रैक ‘पंप अप द जैम’ से प्रेरित था। दिलचस्प बात ये है कि 90 के दशक में गोविंदा अपने वर्ल्ड टूर और स्टेज शोज के दौरान इसी ओरिजिनल अंग्रेजी गाने पर डांस किया करते थे और सालों बाद उन्हें इसी के हिंदी वर्जन पर स्क्रीन पर थिरकने का मौका मिला था, जिसने उनके कमबैक को और भी यादगार बना दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







