Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/05/25/1200x900/sunil_salman_15_1748185190062_1748185198836.png

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान सलमान खान के बॉक्स ऑफिस की असफलताओं के बारे में भी बात की।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 25 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
'उनकी ना चलने वाली फिल्म 200 करोड़ कमाती है', सलमान खान के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बोले सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म केसरीवीर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक्टर इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में बात की। उन्होंने इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में बात की। साथ ही सलमान खान के बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान को गलत समझा जाता है। उन्होंने कहा कि सलमान खान की 200 करोड़ की फिल्म को हम फ्लॉप बोल रहे हैं जबकि आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं सुपरहिट है। 

सलमान संग दोस्ती पर क्या बोले सुनील शेट्टी

द लल्लनटॉप के साथ खास बातचीत में सुनील शेट्टी ने सलमान खान संग अपनी दोस्ती के बारे में बात की। सुनील शेट्टी ने कहा, “सलमान इस धरती पर सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें शब्दों में बयां करना हो, तो एक होगा ‘इंसान’ और दूसरा ‘बीइंग ह्यूमन’ – यानी सलमान। वह अपने हर काम में एक अलग ही स्तर के इंसान हैं। मेरा उनसे एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं उनसे रोज नहीं मिलता, लेकिन हमारे बीच बहुत प्यार और सम्मान है।”

सलमान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने सलमान खान के बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बारे में बात करते हुए कहा, “उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ की फिल्म की बात करते हैं, जबकि आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं सुपरहिट है।”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “कभी-कभी आप फिल्मों का चुनाव करने में गलत हो जाते हैं। और वो दिल से काम करते हैं। जब सलमान को अच्छे सबजेक्ट की फिल्म मिलती है, वो जादू करती है। उनकी ना चलने वाली फिल्म 200 करोड़ कमाती है। इस साल की सारी फिल्म्स का नंबर देख लेना, आपको पता चलेगा कि वो सलमान खान की फिल्म से कम है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN